लाइव न्यूज़ :

गोवा में गायक, पुलिस, महापौर ने लॉकडाउन को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए संगीत का सहारा लिया

By भाषा | Updated: April 8, 2020 17:21 IST

उदय मडकाइकर ने पहली बार गाने के लिए अपनी आवाज दी, जिसका वीडियो एक दिन के भीतर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

Open in App
ठळक मुद्दे गाना वायरल होने के बाद, पुलिस उपाधीक्षक सैमी तवरेस भी अपने खुद के गीत के साथ आए।बुयाओ और तवरेस अपनी गायन क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं।

चूंकि कोरोना वायरस दुनिया भर में अपना दायरा फैला रहा है, ऐसे में इससे निपटने के लिए कई गोवावासियों के लिए संगीत एक मजबूत माध्यम बनकर सामने आया है। गायकों, पुलिसकर्मियों और यहां तक कि पणजी के महापौर सहित कई गोवावासी कोरोना वायरस और लॉकडाउन की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए संगीत को एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में उपयोग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा करने के तुरंत बाद, गोवा के जाने-माने लेखक, संगीतकार और गायक सिद्धनाथ बुयाओ ने कोंकणी में एक गीत ऑनलाइन जारी किया, जिसका शीर्षक है ‘कीतेम जाता ते जाव’ (जो भी हो रहा है, होने दो) गाने में लोगों से घर पर रहने और कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करने का आग्रह किया गया है।

गोवा के दिग्गज गायक दिवंगत उल्हास बुयाओ के पुत्र सिद्धनाथ बुयाओ ने पीटीआई-भाषा को बताया कि संगीत के माध्यम से जागरूकता फैलाना वास्तव में इन परिस्थितियों में काम करता है। उनके गीत की लोकप्रियता ने कई अन्य लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, ‘‘लोग ऑनलाइन हैं और वे घर में हैं, ऐसे में वे कुछ नया सुनना चाहते हैं।

मेरा गाना वायरल होने के बाद, पुलिस उपाधीक्षक सैमी तवरेस भी अपने खुद के गीत के साथ आए।’’ तवरेस गोवा की सड़कों पर भी यह गीत गाकर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, बुयाओ और तवरेस अपनी गायन क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इसने तो पणजी शहर के महापौर उदय मडकाइकर को भी प्रोत्साहित किया, जो गायक नहीं हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!