लाइव न्यूज़ :

Godaan Poster Release: प्रमोद सावंत ने किया फिल्म 'गोदान' का पोस्टर विमोचन; कहा- "भारतीय संस्कृति और गौ-सेवा को बढ़ावा देने वाली यह फिल्म सराहनीय है"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2026 14:20 IST

Godaan Poster Release: यह कहानी एक नायक और उसके बछड़े की भावनात्मक यात्रा पर केंद्रित है, जो गायों के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को उजागर करती है।

Open in App

Godaan Poster Release: भारतीय संस्कृति, परंपराओं और गौ-वंश के प्रति जागरूकता फैलाने के मिशन पर निकली फिल्म 'गोदान' की टीम को आज गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी का गौरवमयी साथ मिला। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने फिल्म के विभिन्न पोस्टरों का विमोचन किया और पूरी टीम को उनके साहसी और प्रेरणादायक प्रयास के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री जी ने सराहा 'गोदान' का उद्देश्य

पोस्टर विमोचन के दौरान डॉ. प्रमोद सावंत जी ने फिल्म के विषय की गहराई को समझा और इसकी सराहना करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौ-माता के वैज्ञानिक व आध्यात्मिक महत्व से जोड़ना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री जी ने विश्वास जताया कि 'गोदान' न केवल गोवा बल्कि पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश लेकर आएगी।

टीम के प्रमुख सदस्यों की मौजूदगी

इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए फिल्म की पूरी कोर टीम मुख्यमंत्री आवास पहुँची थी:

अभिषेक गौड़: पूर्व गृह राज्य मंत्री (भारत सरकार) के निजी सचिव और RSS CSR प्रमुख है 

मनिका शर्मा: शिक्षाविद् और दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति की सदस्य।

सहर्ष शुक्ला: लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता, जिन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है।

प्रकाश मिश्र (जयपुर) और अंकुर चंद्रकांत (देहरादून): जो इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दे रहे हैं।

6 फरवरी 2026: एक राष्ट्रव्यापी गूंज

मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी के आशीर्वाद और समर्थन ने यह साबित कर दिया है कि 'गोदान' अब महज़ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुकी है। यह फिल्म 06 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

टॅग्स :आगामी फिल्मप्रमोद सावंतमूवी पोस्टरफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल