लाइव न्यूज़ :

'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद गालिब बनेंगे रोमांस के बादशाह शाहरुख खान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 19, 2019 06:13 IST

बई में एक इवेंट में भंडारकर ने यह जरूर बताया कि इन दिनों वह फिल्म 'गालिब' को लेकर बिजी हैं.

Open in App

शाहरुख खान ने 'जीरो' के बाद अब तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा तो नहीं की है, लेकिन इतना तो तय है कि वह चुप नहीं बैठे हैं. हाल में जब उन्हें साउथ के निर्देशक एटली के साथ देखा गया तो अनुमान लगाया जाने लगा कि वह 'मर्सल' की हिंदी रीमेक में नजर आ सकते है. अब खबर आ रही है कि शाहरुख ने नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर मधुर भंडारकर की अगली फिल्म 'गालिब' साइन कर ली है.

हालांकि इस खबर पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है. न तो शाहरुख ने कोई बयान दिया है और न ही मधुर भंडारकर ने ही शाहरुख को साइन करने की बात कही है. मुंबई में एक इवेंट में भंडारकर ने यह जरूर बताया कि इन दिनों वह फिल्म 'गालिब' को लेकर बिजी हैं. जून में करेंगे फिल्म का ऐलान शाहरुख के बारे में बताया जा रहा है कि वह अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा जून में कर सकते हैं. शाहरुख अभी चीन के बीजिंग में हंै और इस दौरान उन्होंने अपनी नई फिल्म के बारे में बड़ा खुलासा किया है.

किंग खान का कहना है कि उन्होंने अब तक अपनी अगली फिल्म को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है. वह अपनी नई फिल्म से जुड़ा फैसला जून में करने वाले हैं. इस समय वह फिल्म की कहानियां सुन रहे हैं. जून तक वह तमाम कहानियां सुनेंगे और फिर तय करेंगे कि उन्हें किस कहानी का हिस्सा बनना है. 'डॉन 3' भी कतार में शाहरुख कान की सुपरहिट 'डॉन' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म भी कतार में है. हाल में खबर आई थी कि इसमें शाहरुख को रिप्लेस कर रणवीर सिंह को कास्ट किया जा सकता है.

लेकिन बाद में खबर आई कि शाहरुख को रिप्लेस नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके साथ रणवीर भी इसका हिस्सा होंगे. हालांकि इन खबरों को मेकर्स की ओर से महज अफवाह करार देते हुए यही कहा गया कि इस समय इसकी स्क्रिप्टिंग का काम चल रहा है. फिल्म को बड़े लेवल पर बनाने की योजना भी मेकर्स की है, इसलिए उम्मीद है कि शाहरुख 'डॉन 3' को लेकर भी ऐलान कर सकते हैं.

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?