लाइव न्यूज़ :

कश्मीर पर वीना मलिक ने शाहिद अफरीदी के विवाद ट्वीट का किया समर्थन तो गौतम गंभीर ने लगाई क्लास, लिखा-मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन बच्चों का ट्यूटोरियल...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2019 09:47 IST

वीना मलिक अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। अब वीना शाहिद अफरीदी के विवादित बयान के सपोर्ट में आई हैं।

Open in App

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कश्मीर को लेकर भारत का ये कदम उठाया पाकिस्तान से देखा नहीं जा रहा है। ऐसे में लगातार पाकिस्तानी सेलेब्स विवादित बयान दे रहे हैं। हाल ही में शाहिद अफरीदी ने कश्मीर पर एक विवादित ट्वीट किया था जिसका वीना मलिक ने सपोर्ट किया है। लेकिन पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर इस पर भड़क गए हैं।

अफरीदी ने बुधवार को ट्वीट करके पाक पीएम को साथ देने की बात कही थी। जिसका सपोर्ट वीमा मलिक ने किया। फिर क्या था गौतम ने भी ट्वीट करके इनकी क्लास लगा दी है। 

अफरीदी ने हाल ही में लिखा है कि पीएम इमरान द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए कश्मीर आवर कार्यक्रम को अपना समर्थन दें। मैं शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसके लिए मजार-ए-काएद में उपस्थित रहूंगा। कश्मीरी भाईयों के समर्थन के लिए मेरे साथ जुड़ें। 6 सितंबर को मैं शहीदों के घर का दौरा करूंगा और जल्द ही मैं एलओसी भी जाउंगा।शाहिद अफरीदी के इस ट्वीट पर वीना मलिक ने भी अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। उन्होंने लिखा कि शाहिद अफरीदी सही दिशा में अच्छा कदम। समझदार, जागरुक और जिम्मेदार नागरिक एक कारण की वजह से आगे आते हैं और इस बार ये कारण है कश्मीर जो हमारे दिल के पास है। शाहिद अफरीदी के इस ट्वीट पर गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया है। गौतम ने  लिखा दोस्तो, इस फोटो में शाहिद अफरीदी खुद शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि उन्हें शाहिद अफरीदी को अगली बार शर्मिंदा करने के लिए क्या करना चाहिए जिससे कि यह साबित हो सके कि शाहिद अफरीदी ने परिपक्व होने से इनकार कर दिया है। मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन बच्चों का ट्यूटोरियल ऑर्डर कर रहा हूं। हाल ही में भारत ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया है। जिसके बाद से जम्मू कश्मीर केंद्र शासित राज्य बन गया है। पाकिस्तान इसके बाद से भड़का हुआ है। पाक पीएम इन दिनों तरह तरह के बयान दे रहे हैं।

टॅग्स :गौतम गंभीरशाहिद अफरीदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटखिलाड़ियों का अपमान नहीं हो?, टी20 विश्व कप जीत के बाद मंदिर दर्शन विवाद को लेकर गौतम गंभीर पर कीर्ति आजाद का पलटवार, देखिए वीडियो

क्रिकेटVIDEO: अभिषेक शर्मा ने फील्डिंग में छोड़े दो कैच, बल्लेबाजी में बनाए 11 बॉल में सिर्फ 10 रन, आउट होने के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें घूरा

क्रिकेटIndia Vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Super 8: दक्षिण अफ्रीका से  76 रन से पराजय?, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से टक्कर, क्या टीम में बदलाव करेंगे कोच गंभीर और कप्तान यादव?

क्रिकेट2023 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मात के बाद 18 मैचों में भारत की पहली हार, डगआउट में परेशान कप्तान सूर्या, सपोर्ट स्टाफ से बहस , वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?