लाइव न्यूज़ :

200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता का निधन, रजनीकांत ने कहा- मैंने परम मित्र खोया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 25, 2018 01:44 IST

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि मैंने अपना 'परम मित्र' खो दिया. एक अद्भुत इंसान चला गया. मैं उनकी कमी महसूस करता रहूंगा.

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं फिल्म अभिनेता एम.एच. अंबरीश का शनिवार को यहां निजी अस्पताल में देहांत हो गया. वे 66 वर्ष के थे. कर्नाटक फिल्म चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद निजी अस्पताल में ले जाया गया था.

उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया और नायक के रूप में काफी लोकप्रिय रहे. वे केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे. वे राज्य की सिद्धारमैया सरकार में भी मंत्री भी रहे. परिजनों ने बताया कि वे शाम 5 बजे घर पर ही गिर पड़े थे.

उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. 10:50 पर उन्होंने अंतिम सांस ली. वे किडनी और फेफड़ों के संक्रमण के चलते बीमार रहते थे और कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था. उनकी पत्नी सुमालता भी अभिनेत्री हैं.

मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने उनके निधन पर दु:ख जताया और घोषणा की कि कल सुबह 8 बजे से उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए कांतिरव स्टेडियम में रखा जाएगा. तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि मैंने अपना 'परम मित्र' खो दिया. एक अद्भुत इंसान चला गया. मैं उनकी कमी महसूस करता रहूंगा.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?