लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर से सुशांत सिंह राजपूत तक, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के लिये दिल्ली पहुंच चुके हैं ये फिल्मी सितारे

By भाषा | Updated: May 30, 2019 18:03 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में करन जौहर, रजनीकांत, बोनी कपूर और कंगना रनौत जैसी बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर और अभिनेता शाहिद कपूर ने पीटीआई-भाषा से इस बात की पुष्टि की है कि वे शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद रहेंगे।

फिल्मकार बोनी कपूर ने कहा कि वह इस समारोह का हिस्सा बनकर “खुशकिस्मत” महसूस करेंगे। कपूर ने पीटीआई-भाषा से कहा, “जिस तरह की जीत उन्हें मिली है, यह जश्न जैसा है। यह लोकतंत्र का उत्सव है। कुछ अच्छा हुआ है और यह आगे भी होता रहेगा।” मुंबई से रवाना होने से पहले रनौत ने संवाददाताओं से कहा कि वह मोदी को भविष्य के लिये शुभकामनाएं देती हैं।

पिछले साल प्रधानमंत्री ने बॉलीवुड के प्रतिनिधिमंडल से दो बार मुलाकात की थी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की थी। दोनों बैठकों के आयोजकों में से एक निर्माता महावीर जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राजकुमार हिरानी, रजनीकांत, आनंद एल राय, करन जौहर, सुशांत सिंह राजपूत, दिव्य खोसला कुमार, काजल अग्रवाल, मंगेश हदावले और अभिषेक कपूर इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। 

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहशाहिद कपूरसुशांत सिंह राजपूतकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास