लाइव न्यूज़ :

Fireflies Parth aur Jugnu: जादुई दुनिया थीम पर बेस्ड है स्टोरी, बेहतरीन VFX का इस्तेमाल, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 17:43 IST

Fireflies Parth aur Jugnu: शो की कहानी भी एक आम परिवार की है। इस वजह से ऑडियंस इससे रिलेट कर पा रही है। शो को देखकर ऐसा लगता है की हम मोशन पिक्चर में नानी-दादी की कहानियां देख रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देशो में VFX का भी बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है। ऑडियंस को जादुई दुनिया में ले जाने में कारगर है।

Fireflies Parth aur Jugnu: हाल ही में ZEE5 के नए शो ‘फायर फ्लाईज - पार्थ और जुगनू’ हुआ। पहले एपिसोड के आते ही शो लोगों के बीच काफी पॉपुलार हो चुका है। ये शो लगातार एक जैसे टॉपिक्स पर बनने वाले शोज से काफी अलग है।

‘फायर फ्लाईज - पार्थ और जुगनू’ जादुई दुनिया पर बेस्ड एक फैंटसी शो है। अगर आप जादू की दुनिया में खोकर कुछ वक्त के लिए अपनी सारी परेशानिया भूलना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 'फायर फ्लाईज - पार्थ और जुगनू' जरूर देखना चाहिए।

जादुई दुनिया करती है 14 साल के पार्थ की मदद

शो की स्टोरी एक 14 साल के बच्चे पार्थ की है। पार्थ नौवीं क्लास में फेल हो जाता है और इस वजह से काफी मायूस रहता है। इसी बीच उसकी मुलाकात जुगनू से होती है जो भीम मुख्तेश्वर के जंगलो में रहता है। जुगनू पार्थ को एक काल्पनिक दुनिया में लेकर जाता है जहां दोनों मिलकर काफी रहस्यमय बातों का खुलासा करते हैं।

VFX बनाता है शो को और भी मजेदार

इस शो की कहानी भी एक आम परिवार की है। इस वजह से ऑडियंस इससे रिलेट कर पा रही है। शो को देखकर ऐसा लगता है की हम मोशन पिक्चर में नानी-दादी की कहानियां देख रहे हैं। शो में VFX का भी बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है। ये ऑडियंस को जादुई दुनिया में ले जाने में कारगर है। ये शो एक कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर है।

हेमंत गाबा हैं शो के डायरेक्टर

आलोक शर्मा ने शो की स्क्रिप्ट लिखी है। वहीं फेमस ऑथर और मैथोलॉजिस्ट देवदत्त पटनाइक शो के स्क्रिप्ट कंसलटेंट हैं। शो में मीत मुखी, एकम बिंजवे, मधु शाह, प्रियांशु चटर्जी, ल्यूक केन्नी, अक्षत सिंह, जोया अफरोज, वरुण कपूर, हर्षित भोजवानी, अनाया शिवन, रीवा अरोरा, राहुल सिंह और हितेश दवे मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

हर एपिसोड में छुपा है एक मैसेज

पार्थ और जुगनू की दोस्ती शो को और भी खास बनाती है। इसके साथ साथ मेकर्स ने कहानी में लोक साहित्य का भी इस्तेमाल किया है और हर एपिसोड के माध्यम से ऑडियंस को एक मैसेज देने की कोशिश की है। शो के ट्विस्ट और टर्न आने वाले एपिसोड में पूरी तरह से नजर आएंगे।

कलाकार - प्रियांशु चटर्जी, मीत मुखी, एकम बिंजवे, मधु शाह, ल्यूक केन्नी, अक्षत सिंह, जोया अफरोज, वरुण कपूर

डायरेक्टर - हेमंत गाबा

रेटिंग - 4.5/5

टॅग्स :फिल्म समीक्षाफिल्ममुंबईहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो