लाइव न्यूज़ :

VIDEO: फिल्म 'संजू' का पहला गाना हुआ रिलीज, इस निराले अंदाज में नजर आए रणबीर कपूर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 3, 2018 17:20 IST

गाने में रणबीर ने फीमेल वॉइस में लिप्सिंग की है और सोनम ने मेल वॉइस में लिप्सिंग की है। रणबीर पहली बार किसी गाने में फीमेल वॉइस में लिपसिंग करते नजर आ रहें हैं।

Open in App

मुबई, 03 मईः बॉलीवुड के अभिनेता संजयदत्त की बायोपिक 'संजू' का ट्रेलर लांच होने के बाद रविवार को फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया। गाने में रणबीर और सोनम दर्शकों को 80 के दशक में लेकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत में रणबीर कहते हैं...डैड को लगता है कि मैं गाने के साथ लिप्स मैच नहीं कर सकता...ही इज रॉन्ग...वॉच मी...फिर गाने की शुरुआत होती है। 

रणबीर ने पहली बार की फीमेल वॉइस में लिप्सिंग

गाने में रणबीर ने फीमेल वॉइस में लिप्सिंग की है और सोनम ने मेल वॉइस में लिप्सिंग की है। रणबीर पहली बार किसी गाने में फीमेल वॉइस में लिपसिंग करते नजर आ रहें हैं। गाने की शुरुआती लाइन 'मैं बढ़िया तू भी बढ़िया' है। गाने में सोनम कपूर और रणबीर कपूर खुश मिजाज में नजर आए। 10 साल के लम्बे समय अंतराल के बाद दोनों एक साथ किसी फिल्म में साथ नजर आएं हैं। इससे पहले दोनों अपनी डेब्यू फिल्म 'सावरिया' में एक साथ नजर आये थे। 

गाने को सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने गाया    

गाने को सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने गाया है। गाने के बोल पुनीत शर्मा ने लिखें हैं और इसका म्यूजिक रोहन ने दिया है। आपको बता दें, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हुआ है, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है और अबतक इसको 29 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। राजकुमार हिरानी कि फिल्म 'संजू' 29 जून 2018  को रिलीज हो रही है। फिल्म संजय दत्त की बायोपिक है और इसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, मनीषा कोईराला, दिया मिर्जा, परेश रावल, सोनम कपूर ने काम किया है। 

क्या है संजय की बायोपिक फिल्म में रणबीर कपूर अहम भूमिका निभा रहे हैं। रणबीर कपूर ने संजय दत्त पर बनने वाली इस बायोपिक के लिए काफी मेहनत की है। यहां तक कि रणबीर कपूर ने अपनी बातचीत में स्वीकारा था कि उन्होंने उन परफ्यूम का भी इस्तेमाल किया है, जिसका इस्तेमाल संजय दत्त किया करते थे। यह पहली बार है जब रणबीर कपूर किसी बायोपिक फिल्म का हिस्सा बने हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा जैसे कलाकार भी रणबीर कपूर के साथ अभिनय कर रहे हैं। फिल्म के शीर्षकों को लेकर अटकलें जारी हैं जिनमें मुन्नाभाई, दत्त, बाबा, संजू जैसे नाम सामने आते रहे हैं।

टॅग्स :संजुरणबीर कपूरसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल