लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर की आज है पुण्यतिथि, जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 26, 2018 12:02 IST

यश जौहर का जन्म 6 सितम्बर 1929 पंजाब में हुआ था। उनकी फिल्मों के भव्य सेट और विदेशी लोकेशन उन्हें खास बनाते थे।

Open in App

कुछ कुछ होता है, कभी ख़ुशी कभी गम, कल हो न हो जैसी कई सुपरहिट फ़िल्में देने वाले प्रोड्यूसर-डायरेक्टर यश जौहर की आज (26 जून) पुण्यतिथ‌ि है। उन्होंने बॉलीवुड को कई रोमांटिक फ़िल्में दी। यश जौहर का जन्म 6 सितम्बर 1929 पंजाब में हुआ था। उनकी फिल्मों के भव्य सेट और विदेशी लोकेशन उन्हें खास बनाते थे।

यश जौहर ने सुनील दत्त के प्रोडक्शन हाउस ‘अजंता आट्स’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद सहायक निर्माता के रूप में वह देवानंद के प्रोडक्शन हाउस नवकेतन फिल्म्स से जुड़े और गाइड, ज्वेल थीफ, प्रेम पुजारी, हरे रामा हरे कृष्णा जैसी शानदार फिल्मों को पर्दे पर लाने में अपना योगदान दिया।

यश जौहर ने साल 1976 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन शुरू की। इस प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'दोस्ताना' थी जो कि हिट फिल्म थी। अग्निपथ, गुमराह और डुप्लीकेट के बाद साल 1998 में फिल्म कुछ-कुछ होता है रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े।

बता दें कि अपने पिता यश जौहर की तरह ही करण जौहर भी अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।  करण की मां का नाम हीरू जौहर है। यश जौहर हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा हीरो बने लेकिन किस्मत ने करण के लिए कुछ और ही प्लान्स बनाए हुए थे। आज करण फिल्म इंडस्ट्री में जानामाना नाम है। हर एक्टर उनके साथ काम करने के लिए तरसता है। करण ने अब तक जितनी भी फिल्मों को डायरेक्ट किया उनमें ज्यादातर हिट रहीं हैं।

यश जौहर की अंतिम फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई ‘जब तक है जान’ थी। शाहरुख़ खान, कैटरिना कैफ और अनुष्का शर्मा की ये फिल्म एक रोमांटिक फिल्म थी। 26 जून 2004 को उनका निधन हो गया था।

टॅग्स :करण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: एमएस धोनी का रोमांटिक अंदाज, बॉलीवुड के नए 'लवर बॉय', वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?