लाइव न्यूज़ :

फिल्म एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के सीएम से पोस्ट-प्रोडक्शन के काम को फिर से शुरू करने की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: May 19, 2020 20:58 IST

पत्र में कहा गया, ‘‘हम आपका ध्यान मनोरंजन जगत की समस्याओं की तरफ लाते हुए बताना चाहते हैं कि मीडिया और मनोरंजन उद्योग की कई परियोजनाएं हैं जो लॉकडाउन के कारण रुकी हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपांच लाख से अधिक सदस्यों के साथ 32 विभिन्न कला विभागों की मूल संस्था एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा कि कई निर्माताओं ने कुछ परियोजनाओं में करोड़ों रुपये का निवेश किया है। केवल संपादन, साउंड रिकॉर्डिंग, संगीत रिकॉर्डिंग जैसे कार्य लंबित हैं।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर फिल्मों, शो और अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों के पोस्ट-प्रोडक्शन (शूटिंग के बाद के काम) को फिर से शुरू करने की अनुमति मांगी है।  पांच लाख से अधिक सदस्यों के साथ 32 विभिन्न कला विभागों की मूल संस्था एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा कि कई निर्माताओं ने कुछ परियोजनाओं में करोड़ों रुपये का निवेश किया है।

लेकिन लॉकडाउन के कारण वे सभी परियोजनाएं लंबित हैं। पत्र में कहा गया, ‘‘हम आपका ध्यान मनोरंजन जगत की समस्याओं की तरफ लाते हुए बताना चाहते हैं कि मीडिया और मनोरंजन उद्योग की कई परियोजनाएं हैं जो लॉकडाउन के कारण रुकी हुई हैं और जल्द ही पूरी हो सकती हैं। केवल संपादन, साउंड रिकॉर्डिंग, संगीत रिकॉर्डिंग जैसे कार्य लंबित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कृपया इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अनुमति दें ताकि न्यूनतम कार्यबल के साथ बंद स्टूडियो में निर्माण के बाद लंबित कार्यों को पूरा किया जा सके। इससे भारी धनराशि का निवेश करने वाले निर्माताओं को बहुत राहत मिलेगी और लॉकडाउन हटते ही वे अपनी फिल्में रिलीज कर पाएंगे।” 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच