लाइव न्यूज़ :

फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट आगे बढ़ी, निर्देशक ओम राउत ने कहा- 'हमें और समय चाहिए'

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 7, 2022 10:23 IST

ओम राउत ने घोषणा की कि उनकी टीम को प्रभास और सैफ अली खान-स्टारर आदिपुरुष के 'विजुअल एक्सपीरियंस' पर काम करने के लिए और समय चाहिए। ऐसे में फिल्म की रिलीज को छह महीने के लिए टाल दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म के निर्देशक ओम राउत ने विजुअल एक्सपीरियंस पर काम करने के लिए टीमों को कुछ और समय देने का फैसला किया है।राउत ने सोमवार सुबह घोषणा की कि फिल्म अब 16 जून 2023 को रिलीज होगी।फिल्म पहले 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 6 महीने आगे बढ़ा दिया गया है।

मुंबई: प्रभास और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष लगातार खराब वीएफएक्स को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर में वीएफएक्स और दृश्यों की गुणवत्ता की आलोचना के बाद फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने विजुअल एक्सपीरियंस पर काम करने के लिए टीमों को कुछ और समय देने का फैसला किया है। राउत ने सोमवार सुबह घोषणा की कि फिल्म अब 16 जून 2023 को रिलीज होगी।

फिल्म पहले 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 6 महीने आगे बढ़ा दिया गया है। सैफ अली खान, प्रभास और कृति सेनन इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित बताई जा रही है। सैफ की भूमिका महाकाव्य के रावण पर आधारित है; जबकि प्रभास को राघव और कृति को जानकी के रूप में देखा जाएगा, जो क्रमशः भगवान राम और सीता पर आधारित चरित्र हैं।

ओम ने ट्विटर पर एक नोट साझा किया, जिसमें लिखा था, "जय श्री राम। आदिपुरुष एक फिल्म नहीं है, बल्कि प्रभु श्री राम के प्रति हमारी भक्ति और हमारी संस्कृति और इतिहास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व है। दर्शकों को एक संपूर्ण विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए हमें फिल्म पर काम करने वाली टीमों को अधिक समय देने की आवश्यकता है। हम ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिस पर भारत को गर्व होगा।"

उन्होंने आगे लिखा, "आपका समर्थन, प्यार और आशीर्वाद ही हमें आगे बढ़ाता है- ओम राउत। आदिपुरुष अब 16 जून 2023 को रिलीज होगी।" पिछले महीने फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही मेकर्स को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां कई फिल्म प्रेमियों ने मुख्य पात्रों राम और लंकेश के लुक पर आपत्ति जताई तो वहीं फिल्म समीक्षकों ने भी शौकिया सीजीआई की आलोचना की है।

इससे पहले बैकलैश का जवाब देते हुए निर्देशक ओम राउत ने न्यूज18 से बात करते हुए कहा था, "हमने टीज़र के केवल 95 सेकंड देखे हैं। मैं यह फिर से कहता हूं, हम सभी नोट ले रहे हैं। मैं गारंटी देता हूं कि कोई भी निराश नहीं होगा।" हालांकि, विजुअल इफेक्ट्स में भी थिएट्रिकल ट्रेलर समान साबित हुआ। फिलहाल, अब इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को और इंतजार करना होगा।

टॅग्स :प्रभाससैफ अली खानकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?