लाइव न्यूज़ :

फिल्म "लवरात्रि" को लेकर सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज, आरोपों पर दी ये सफाई

By भाषा | Updated: September 6, 2018 19:33 IST

सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘लवरात्रि’ के बारे में कहा कि इसका उद्देश्य किसी संस्कृति को नीचा दिखाना या अपमानित करना नहीं है। 

Open in App

मुजफ्फरपुर, 6 सितंबर: बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में आगामी फिल्म "लवरात्रि" को लेकर बॉलीवुड स्टार सलमान खान सहित फिल्म से जुडे़ अन्य लोगों के खिलाफ गुरुवार को एक परिवाद दायर किया गया। इसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म में नवरात्रि त्योहार का मखौल उड़ाकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

वकील सुधीर कुमार ओझा द्वारा भादंवि की धारा 295, 298, 153, 153 बी और 120 (बी) के तहत दर्ज कराए गए उक्त परिवाद पर न्यायिक दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार आगामी 12 सितंबर को सुनवाई करेंगे ।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आगामी पांच अक्तूबर को दुर्गा पूजा के समय रिलीज की जाने वाली इस फिल्म का निर्माण नवरात्रि त्योहार का मखौल उड़ाकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए एक साजिश के तहत किया गया है।

ओझा ने सलमान के अलावा उक्त फिल्म के अभिनेता आयुष शर्मा, अभिनेत्री वरीना हुसैन, निर्देशक अभिराज मीनावाला और सहायक कलाकार राम कपूर एवं रोनित राय को आरोपी बनाया है ।

सलमान खान ने दी ये सफाई 

सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘लवरात्रि’ के बारे में कहा कि इसका उद्देश्य किसी संस्कृति को नीचा दिखाना या अपमानित करना नहीं है। 

सलमान ने कहा कि कुछ लोगों को फिल्म के नाम को लेकर आपत्ति है। यह बेहद खूबसूरत नाम है। प्रेम से अधिक सुंदर कुछ भी नहीं हो सकता है, इसलिए इसे ‘लवरात्रि’ कहा गया है। 

इसका उद्देश्य किसी संस्कृति को नीचा दिखाना कतई नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री भी उसी संस्कृति से आते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म ‘सुल्तान’ में एक हरियाणवी का चरित्र निभाया था या एक फिल्म में सरदार का चरित्र निभाया था। 

इन्हें करते वक्त उनके मन में इनके प्रति काफी सम्मान था।

यहां बिग बॉस के लांच से इतर एक साक्षात्कार में सलमान ने कहा कि हम यह फिल्म नवरात्रि की पृष्ठभूमि पर बना रहे हैं। 

हम यह खूबसूरत फिल्म उत्सव के संगीत, विविधता, प्रेम और मौज मस्ती के साथ बना रहे हैं। उन्हें इस तरह के प्रचार की जरूरत नहीं है।

52 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि उन्हें विश्वास है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से इस फिल्म को यू प्रमाणपत्र मिल जायेगा।

टॅग्स :सलमान खानलवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?