लाइव न्यूज़ :

फरहान अख्तर का कॉन्सर्ट रद्द! इंदौर में आँधी के कारण गिरा स्टेज, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: April 6, 2023 17:22 IST

अभिनेता फरहान अख्तर का इंदौर में होने वाला कॉन्सेट का स्टेज जबरदस्त आँधी, तूफान के कारण गिर गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में फरहान अख्तर का कॉन्सर्ट स्टेज धूल भरी आंधी के बाद गिर गयाहादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैफरहान इस हफ्ते फेस्ट में परफॉर्म करने वाले थे

इंदौर: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर का कॉन्सर्ट स्टेज गिरने के बाद उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। इंदौर के एक कॉलेज में फरहान अख्तर शो करने वाले थे लेकिन भारी आंधी और तुफान के कारण कॉलेज में बनाया गया उनका कॉन्सर्ट स्टेज पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

5 अप्रैल को मंच गिरने से पहले अभिनेता इंदौर में कॉलेज फेस्ट में लाइव परफॉर्म करने के लिए तैयार थे। पैपराजी अकाउंट द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे हवा के एक झोंके ने पूरे स्टेज को गिरा दिया, जो कॉलेज में स्थापित किया गया था। 

फरहान अख्तर कॉन्सर्ट स्टेज टूटा 

फरहान अख्तर का इंदौर में एक लाइव कॉन्सेट होने वाला था, जिसके लिए सारी तैयारियाँ भी पूरी कर ली गई थी। हालांकि, उनके परफॉर्मेंस से पहले ही धूल भरी आँधी के कारण शो के लिए बनाया गया मंच ही उड़ गया और टूट कर जमीन पर गिर गया। 

इस घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि मंच जैसे ही गिरा लोगों का एक समूह मंच की ओर भगता दिख रहा है। महज चंद मिनटों में मंच जमीदोज हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस पर कमेंट्स भी किए और शो के आयोजकों पर सवाल उठाए। 

बता दें कि एक्टर फरहान अख्तर इस समय इंदौर में ही हैं। फरहान अपनी फिल्म 'जी ले जरा' के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। खबर है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ अदाकारी करेंगी, जबकि फरहान द्वारा ये निर्देशित की जाएगी। 

इससे पहले फरहान ने आखिर बार शाहरुख खान की फिल्म डॉन 2 को निर्देशित किया था। इसके अलावा 'फायर', 'फुकरे 3' फिल्में भी खूब चर्चा में हैं। फरहान के फैन्स फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं और जल्द रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 

टॅग्स :फरहान अख़्तरइंदौरबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई