लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद फराह खान कोविड-19 से संक्रमित, कॉमेडी शो से बाहर, इंस्टाग्राम पर लिखा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 1, 2021 18:18 IST

‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘ हैपी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों की 56 वर्षीय फिल्मकार एवं नृत्य निर्देशक फराह खान कुंदर ने कहा कि पूर्ण टीकाकरण के बाद भी वह संक्रमित हो गयीं।

Open in App
ठळक मुद्देसभी को परीक्षण कराने के लिए बोल दिया है जिनके संपर्क में मैं आयी।मुझे शीघ्र ही स्वस्थ हो जाने की उम्मीद है।फराह फिलहाल ‘‘जी कॉमेडी शो’ की जज के रूप में नजर आती हैं।

मुंबईः फिल्मकार एवं नृत्य निर्देशक फराह खान कुंदर ने बुधवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हैं एवं शीघ्र ही उससे उबरने की उन्हें उम्मीद है।

 

‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘ हैपी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों की 56 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि पूर्ण टीकाकरण के बाद भी वह संक्रमित हो गयीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ टीके की दोनों खुराक लेने एवं टीकाकरण करा चुके अधिकतर लोगों के साथ काम करने के बावजूद मैं कोविड से संक्रमित हो गयी। मैंने पहले ही उन सभी को परीक्षण कराने के लिए बोल दिया है जिनके संपर्क में मैं आयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि मैं (अधिक उम्र एवं घटती याददाश्त की वजह से) किसी को भूल गयी हूं तो कृपया वह भी जांच करा लें। मुझे शीघ्र ही स्वस्थ हो जाने की उम्मीद है।’’ फराह फिलहाल ‘‘जी कॉमेडी शो’ की जज के रूप में नजर आती हैं।

उन्होंने हाल ही में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ एक डांस रियलिटी शो के लिए शूट किया था। मंगलवार को मुंबई में कोविड-19 के 323 नये मामले सामने आए और एक व्यक्ति की इस संक्रमण से जान चली गयी। महानगर में अबतक 7,44,155 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 15,977 की मौत हो गयी। 

टॅग्स :Farah Khan Kunderमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसCoronavirus
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?