लाइव न्यूज़ :

पंजाबी के मशहूर सिंगर मनमीन सिंह की हिमांचल के करेरी लेक में मिली लाश, अचानक आई बाढ़ में हुए थे लापता

By अनिल शर्मा | Updated: July 14, 2021 10:27 IST

गौरतलब है कि अचानक आई इस बाढ़ के चलते कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य लापता हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देसैन ब्रदर्स के नाम से मशहूर पंजाबी सिंगर की हिमांचल के ककेरी लेक में मिली लाशदोस्तों संग धर्मशाला घूमने गए थेबादल फटने की वजह से आई अचानक बाढ़ के दौरान हुआ ये हादसा

जाने-माने पंजाबी सिंगर मनमीत सिंह की हिमांचल प्रदेश में कांगड़ा (Kangra) जिले के ककेरी लेक में लाश मिली है। मनमीत सिंह अपने दोस्तों के साध हिमाचल ट्रिप पर गए थे। अचानव वहां बादल फटने की वजह से आई बाढ़ में वे लापता हो गए थे। मंगलवार देर शाम सिंगर का शव करेरी गांव के साथ लगती खड्ड से बरामद किया गया है। मनमीत पंजाब (Punjab) के अमृतसर के छेहर्टा के रहने वाले थे। उनका म्यूजिकल ग्रुप सैन ब्रदर्स के नाम से मशहूर था। इस ग्रुप ने भारत के अलावा विदेश में भी अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘दुनियादारी’ गीत से स्टार बने सूफी गायक मनमीत सिंह अपने भाई कर्णपाल उर्फ केपी और दोस्तों के साथ शनिवार को धर्मशाला घूमने आए थे। रविवार को ये सभी धर्मशाला से करेरी लेक घूमने गए थे। रात में तेज बारिश की वजह से वे वहीं रुक गए। अगले दिन जब दोस्तों संग निकले तो एक गड्ढे को पार करते वक्त फिसल गए और पानी में बह गए। बाकी लोगों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। उनके फोन पर कई बार कॉल किया गया। जब उधर से कॉल रिसीव नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उनकी खोजबीन शुरू हुई।

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन के मुताबिक अमृतसर के रहने बाले मनमीत सिंह के करेरी लेक के समीप लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद रेस्क्यू टीम गठित कर मनमीत सिंह को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। मंगलवार देर शाम रेस्क्यू टीम को मनमीत सिंह का शव बरामद हो गया है। गौरतलब है कि अचानक आई इस बाढ़ के चलते कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य लापता हो गए।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!