पंजाबी गायक ईदु शरीफ का 80 साल की उम्र में निधन, पैरालिसिस से थे पीड़ित
By भाषा | Updated: January 8, 2020 16:15 IST2020-01-08T15:50:13+5:302020-01-08T16:15:38+5:30
शरीफ को अपने लोक गायन के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई पुरस्कार मिले, जिनमें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी शामिल है।

पंजाबी गायक ईदु शरीफ का 80 साल की उम्र में निधन, पैरालिसिस से थे पीड़ित
धाड़ी लोक गायक इदु शरीफ का यहां मनीमाजरा में मंगलवार को निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शरीफ पक्षाघात (Paralysis) से ग्रसित थे।
पंजाब के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यहां एक बयान में कहा कि वह इदु शरीफ के निधन की खबर से दुखी हैं। उन्होंने उनके परिजनों के प्रति संवदेना भी प्रकट की। उन्होंने कहा कि शरीफ के निधन से धाड़ी लोक गायन के एक युग का अंत हो गया।
शरीफ को अपने लोक गायन के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई पुरस्कार मिले, जिनमें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी शामिल है। पंजाब कला परिषद के अध्यक्ष सुरजीत पातर ने भी शरीफ ने निधन पर शोक प्रकट किया। धाड़ी लोक गायक धड़ वाद्ययंत्र बजाते हुए गीत गाते हैं।