लाइव न्यूज़ :

पुणे में जाह्नवी-ईशान ने 'झिंगाट' गाने पर जबर्दस्त लाइव डांस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 7, 2018 14:41 IST

धड़क मराठी फिल्म सैराट की हिन्दी सिक्वल है। मराठी फिल्म सैराट बेहद लोकप्रिय फिल्म है।‌

Open in App

अपनी आने फिल्म 'धड़क' के लिए जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर पूरे जी-जान से प्रचार में लग गए हैं। इसी बाबत शनिवार को जाह्नवी और ईशान खट्टर पुणे में एक इवेंट में पहुंचे। वहां उन्होंने झिंगाट गाने पर लाइव डांस कर के सबको अचंभित कर दिया। दोनों बेहद उत्साहजनक अंदाज में गाने पर डांस किया। जाह्नवी-ईशान को इस मौके मौजूद हजारों लोग हतप्रभ होकर तालियां बजाने लगे।

धड़क मराठी फिल्म सैराट की हिन्दी सिक्वल है। मराठी फिल्म सैराट बेहद लोकप्रिय फिल्म है।‌ फिल्म दो युवाओं के प्यार की है। लेकिन दोनों की पृष्ठभूमि अलग-अलग होने के चलते लड़की के परिवार वाले दोनों के जान के दुश्मन हो जाते हैं और आखिरकार दोनों की हत्या हो जाती है। इस फिल्म को अब हिन्दी में करण जौहर बना रहे हैं। इसका निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं।

कई जगहों पर फिल्म सीन दर सीन मराठी फिल्म की कॉपी है। लेकिन गाने के मामलों में बस झिंगाट ही है जिसे मराठी से लिया गया है। इस पर ईशान और जाह्नवी जबर्दस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन जिस तरह से ईशान और जाह्नवी ने पुणे में लाइव डांस किए, उससे सभी स्तब्‍ध थे।

'याद लागला' का हिंदी वर्जन 'पहली बार' रिलीज, स्लो मोशन में धड़कनें रोक देती हैं ईशान-जान्हवी की अदाएं

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म है। श्रीदेवी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थीं। लेकिन बीती फरवरी में उनका आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद से फिल्म को लेकर जाह्नवी का जुड़ाव और ज्यादा बढ़ गया है। दूसरी ओर ईरान के मशहूर डायरेक्टर माजिद मजीदी के साथ अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर हैं। बॉलीवुड में यह उनकी पहली फिल्म है।

टॅग्स :धड़कजाह्नवी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBig Boss 17: 'Orry करता क्या है?' आखिरकार ओरी ने खुद कर दिया खुलासा...

बॉलीवुड चुस्कीजाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया के रिश्ते पर लगी मुहर! इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्कीजाह्नवी कपूर ने ब्लू कलर की मरमेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, तस्वीरें हुईं सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजाह्नवी कपूर ने ब्लैक जंपसूट पहन दिए किलर पोज, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?