'याद लागला' का हिंदी वर्जन 'पहली बार' रिलीज, स्लो मोशन में धड़कनें रोक देती हैं ईशान-जान्हवी की अदाएं

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 5, 2018 06:48 PM2018-07-05T18:48:10+5:302018-07-05T18:48:10+5:30

'सैराट' की हिंदी रीमेक 'धड़क' का तीसरा गाना 'पहली बार' रिलीज हो गया है। इसका संगीत अजय-अतुल ने दिया है लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

Dhadak Pehli Baar song Released: Ishaan Khatter and Janhvi Kapoor adorable chemistry | 'याद लागला' का हिंदी वर्जन 'पहली बार' रिलीज, स्लो मोशन में धड़कनें रोक देती हैं ईशान-जान्हवी की अदाएं

'याद लागला' का हिंदी वर्जन 'पहली बार' रिलीज, स्लो मोशन में धड़कनें रोक देती हैं ईशान-जान्हवी की अदाएं

मुंबई, 5 जुलाईः इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धड़क' का तीसरा गाना पहली बार रिलीज हो गया है। यह सैराट फिल्म के गाने 'याद लागला' का हिंदी रीमेक है। इस गाने को ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर के ऊपर फिल्माया गया है। ओरिजिनल गाने में आकाश थोसर और रिंकू राजगुरू ने एक्टिंग की थी। इस रोमांटिक गाने में ईशान और जान्हवी की स्लो मोशन अदाएँ धड़कनें रोक देती हैं। इसका संगीत आपको अपने पहले प्यार की याद दिला सकता है।

यह भी पढ़ेंः- 'धड़क' के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी-ईशान ने किया 'झिंगाट' गाने पर जबरदस्त डांस

'पहली बार' गाने का संगीत अजय-अतुल की जोड़ी ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। तो बिना किसी देरी के सुनिए 'पहली बार'...

धड़क फिल्म से श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर डेब्यू कर रही हैं। इसके पहले पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। पहली बार गाने के बारे में फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान ने कहा था कि उन्होंने सैराट फिल्म के दो गाने को धड़क में शामिल किया है। 'पहली बार' गाना पहली मासूम मोहब्बत के बारे में हैं। एक लड़का उस लड़की के सपने देखता है जो उसकी कभी नहीं हो सकती। खेतान ने कहा कि बिना किसी कोरियोग्राफी के भी यह गाना बेहद खूबसूरत है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: Dhadak Pehli Baar song Released: Ishaan Khatter and Janhvi Kapoor adorable chemistry

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे