सुशांत के करियर का कैमरे के सामने का ये था पहला सीन, वीडियो में एक्टर को देखकर भावुक हो जाएंगे आप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 7, 2020 01:23 PM2020-08-07T13:23:06+5:302020-08-07T13:23:06+5:30

एकता कपूर ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पहले शो किस देश में है मेरा दिल के उनके पहले सीन को शेयर किया है। एकता ने एक वीडियो शेयर किया है

Ekta Kapoor shared the first scene of Sushant's career | सुशांत के करियर का कैमरे के सामने का ये था पहला सीन, वीडियो में एक्टर को देखकर भावुक हो जाएंगे आप

सुुशांत के करियर का पहला सीन (फाइल फोटो)

Highlightsफिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी सुशांत ने एकता कपूर के शो किस देश में है मेरा दिल से करियर की शुरुआत की थी

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उनका शव कमरे में पंखे से लटका पाया गया। सुशांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी और बॉलीवुड तक अपार सफलता प्राप्त की थी। सुशांत ने एकता कपूर के शो किस देश में है मेरा दिल से करियर की शुरुआत की थी। ये सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होता था।

किस देश में है मेरा दिल में सुशांत ने प्रीत का रोल प्ले किया था। सीरियल में वह हर्षद चोपड़ा के छोटे भाई के रोल में नजर आए थे। अपने छोटे से रोल में सुशांत से फैंस पर गहरा असर डाला था। इस सीरियल के बाद वह एकता कपूर के ही शो पवित्र रिश्ता में नजर आए जिससे उनको अहम मुकाम मिला था। अब एकता ने अपने इस्टाग्राम पेज पर सुशांत के करियर के पहले सीन को शेयर किया है।

एकता कपूर ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पहले शो किस देश में है मेरा दिल के उनके पहले सीन को शेयर किया है। एकता ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे प्रीत यानि सुशांत पहले गाड़ी पर लेटा दिखाई देता है और फिर बाद में शानदार रूप में एंट्री करते हुए फुटबॉल खेलते नजर आते हैं।

एकता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि सुशांत के पहले सीन के बारे में बहुत से लोग मुझसे पूछ रहे थे ... यह पहला सीन था जिसे हमने उसके साथ शूट किया था। यह टेलीविज़न पर उनका पहला सीन था जो किस देस में है मेरा दिल ’नामक शो में ऑन-एयर हुआ था।
वह उस शो में 2 वें लीड थे, लेकिन हम जानते थे कि वह अधिक से अधिक चीजों के लिए थे और उन्होंने जाकर बस यही किया। प्यार, शांति और प्रार्थना के लिए इस सुंदर, प्रकाश का टुकड़ा और चमकदार आत्मा।

सुशांत का सालों पुराना ये वीडियो देखकर फैंस इमोशनल नजर आ रहे हैं। एकता कपूर के इस वीडियो को सुशांत के फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

Web Title: Ekta Kapoor shared the first scene of Sushant's career

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे