सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एकता कपूर ने शेयर की उनकी पुरानी चैट, कहा- एक हफ्ता और सब बदल गया

By सुमित राय | Published: June 14, 2020 05:49 PM2020-06-14T17:49:18+5:302020-06-14T17:56:45+5:30

एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को पवित्र रिश्ता सीरियल में ब्रेक दिया था, जिसके बाद उन्हें टीवी इंडस्ट्री में पहचान मिली थी।

Ekta Kapoor react on Sushant Singh Rajput sucite, says- One week everything changed | सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एकता कपूर ने शेयर की उनकी पुरानी चैट, कहा- एक हफ्ता और सब बदल गया

एकता कपूर ने सुशांत सिंह को पवित्रा रिश्ता में कास्ट किया था। (फाइल फोटो)

Highlightsसुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था।इसके बाद एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी।

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली और उनका शव कमरे में पंखे से लटका पाया गया। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से अपना करियर शुरू करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। सीरियल पवित्र रिश्ता में सुशांत को बड़ा ब्रेक देने वाली एकता कपूर उनके निधन से काफी दुखी हैं और एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि एक हफ्ता और सब कुछ बदल जाता है।

एकता कपूर ने हफ्तेभर पुराना इंस्टाग्राम पोस्ट और चैट शेयर कर लिखा, "ठीक नहीं किया सुशी! एक हफ्ता और सब बदल गया।" बता दें कि कुछ दिन पहले एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में उनकी टीम ने सुशांत सिंह को पवित्र रिश्ता में लेने के लिए चैनल को मनाने को लेकर कहानी शेयर की थी।

एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर बताई थी कहानी

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए सुशांत सिंह को पवित्र रिश्ता सीरियल में लीड रोल में कास्ट किए जाने का किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, "50 में से 35 स्लॉट्स होने के बावजूद हम टॉप 50 से बाहर थे। ये शो एक चांस था, जो जी टीवी ने दिया था, जो कि 'तिरुमतिसेलवम' शो पर आधारित था। ऐसे लड़के को लीड रोल के लिए कास्ट करना चाहती थी, जोकि हमारे ही दूसरे शो में सेकंड लीड निभा रहा था। जी के क्रिएटीव इस बात पर अड़े थे कि वो रोल में नहीं जमेगा। हमने उन्हें मनाया कि उसकी मुस्कुराहट लाखों लोगों के दिलों को जीत सकती है... और सुशांत सिंह राजपूत ने ये किया।"

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

Web Title: Ekta Kapoor react on Sushant Singh Rajput sucite, says- One week everything changed

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे