लाइव न्यूज़ :

अब पंजाब के 'स्टेट आइकन' नहीं रहेंगे अभिनेता सोनू सूद, चुनाव आयोग ने नाम लिया वापस

By रुस्तम राणा | Updated: January 7, 2022 20:15 IST

भारतीय चुनाव आयोग ने अभिनेता सोनू सूद की पंजाब के राज्य आइकन के रूप में नियुक्ति वापस ले ली है, अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे नवंबर 2020 में इस भूमिका के लिए सोनू सूद की हुई थी नियुक्तिEC द्वारा 4 जनवरी को वापस लिया गया बॉलीवुड अभिनेता का नाम

चडीगढ़: भारतीय चुनाव आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद की पंजाब के राज्य आइकन के रूप में नियुक्ति वापस ले ली है, अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पोल पैनल ने उन्हें नवंबर 2020 में इस भूमिका के लिए नियुक्त किया था।

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने इसकी पुष्टि की है। चुनाव आयोग की ओर से बॉलीवुड अभिनेता की नियुक्ति 4 जनवरी को वापस ले ली गई थी। दरअसल, हाल के दिनों में, सूद ने कई बार पंजाब का दौरा किया था और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात की थी। 

साथ ही उन्होंने कुछ हफ्ते पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी जिसमें घोषणा की गई थी कि उनकी बहन पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस पार्टी में शामिल होंगी।

पंजाब के स्टेट आइकन पद से सोनू सूद को क्यों हटाया इस बारे में चुनाव आयोग ने इसके बारे में कोई स्पष्ट नहीं बताया है। हालांकि साल 2021 में एक्टर के घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा था। इसके अलावा वे अन्य कारणों से भी सवालों के घेरे में रहे थे। कोरोना काल में इस बॉलीवुड अभिनेता ने लोगों की जमकर भी मदद की थी।

उन्होंने कोविड के दौरान लगे लॉकडाउन में देश भर में प्रवासी कामगारों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया था। इसके अलावा सोनू सूद ने जरूरतमंद लोगों को भोजन, आश्रय और पीपीई किट भी दान किए थे।

कोविड के दौरान लोग सोनू सूद को मसीहा तक बुलाने लगे थे। चुनाव आयोग ने उनके जज्बे को देखते हुए साल 2020 में पंजाब का स्टेट आइकन बनाया था। उन्हें राज्य में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए पंजाब का स्टेट आइकॉन नियुक्त किया गया था। बॉलीवुड अभिनेता के पास आचार्य, फतेह और पृथ्वीराज जैसी फिल्में हैं। 

टॅग्स :सोनू सूदपंजाबचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल