फिल्म 'पठान' के गाने ‘बेशरम रंग’ विवाद में कूदे यो यो हनी सिंह, कहा- पहले के लोग अधिक समझदार थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2022 03:39 PM2022-12-23T15:39:57+5:302022-12-23T15:41:44+5:30

शाहरुख खान अभिनीत ‘पठान’ के ‘‘बेशरम रंग’’ गाने को लेकर उठा विवाद यह दिखाता है कि दर्शक पहले अधिक समझदार थे।

Earlier people were more sensible: Honey Singh on 'Besharam Rang' controversy | फिल्म 'पठान' के गाने ‘बेशरम रंग’ विवाद में कूदे यो यो हनी सिंह, कहा- पहले के लोग अधिक समझदार थे

फिल्म 'पठान' के गाने ‘बेशरम रंग’ विवाद में कूदे यो यो हनी सिंह, कहा- पहले के लोग अधिक समझदार थे

Highlightsहनी सिंह ने कहा, ‘‘बेशरम रंग’’ गाने को लेकर उठा विवाद यह दिखाता है कि दर्शक पहले अधिक समझदार थेमशहूर रैपर ने कहा कि कलाकार को पहले कहीं अधिक रचनात्मक स्वतंत्रता थीउन्होंने कहा, पहले कहीं अधिक आजादी थी, वे किसी बात को दिल पे नहीं ले लेते थे

मुंबई: गायक-रैपर यो यो हनी सिंह का मानना है कि शाहरुख खान अभिनीत ‘पठान’ के ‘‘बेशरम रंग’’ गाने को लेकर उठा विवाद यह दिखाता है कि दर्शक पहले अधिक समझदार थे। ‘‘बेशरम रंग’’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी में दिखने के बाद से ‘पठान’ फिल्म की काफी आलोचना हो रही है। 

देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं और आरोप लगाया जा रहा है कि इस गाने से एक समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। फिल्म पर प्रतिबंध की जिन लोगों ने मांग की है उनमें मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल शामिल हैं। मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने भी ‘‘इस्लाम को गलत तरीके से पेश करने’’ का आरोप लगाते हुए फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की है। 

साल 2013 में आई ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लोकप्रिय हुए गीत ‘‘लुंगी डांस’’ में खान के साथ काम कर चुके सिंह ने कहा कि कलाकार को पहले कहीं अधिक रचनात्मक स्वतंत्रता थी। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पहले कहीं अधिक आजादी थी। लोग कम पढ़े-लिखे हो सकते हैं लेकिन कहीं अधिक संवेदनशील थे। वे समझदार थे और चीजों को मनोरंजन के रूप में लेते थे। वे किसी बात को दिल पे नहीं ले लेते थे।’’ 

1992 की फिल्म ‘रोजा’ से संगीतकार ए आर रहमान के गीत ‘‘रुक्मिणी रुक्मिणी’’ का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि अगर यह गाना आज रिलीज हुआ होता तो भारी विवाद हो जाता। ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और यशराज फिल्म ने इसका निर्माण किया है। 

जासूसी पर आधारित इस थ्रिलर फिल्म में जॉन अब्राहम ने भी अभिनय किया है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिंह का मानना है कि पहले लोगों को शायरी और कविता की अच्छी समझ थी। 
 

(कॉपी भाषा एजेंसी)

Web Title: Earlier people were more sensible: Honey Singh on 'Besharam Rang' controversy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे