लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स मामलाः ईडी ऑफिस पहुंचे निर्देशक पुरी जगन्नाथ, जारी हुआ था समन

By अनिल शर्मा | Updated: August 31, 2021 13:23 IST

फिल्ममेकर अपना बयान दर्ज कराने ईडी के सामने पेश हुए हैं। निर्देशक पुरी जगन्नाथ ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी के अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराने हैदराबाद में ईडी कार्यालय पहुंचे चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्ममेकर अपना बयान दर्ज कराने ईडी के सामने पेश हुए हैंचार साल पुराने ड्रग्स मामले में पुरी को समन जारी हुआ थामामले में 12 लोगों को समन जारी किया गया है

हैदराबादः ड्रग्स मामलों को लेकर ईडी और एनसीबी बॉलीवुड और टॉलीवुड पर शिकंजा कसती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने चार साल पुराने ड्रग्स मामले में साउथ के मशहूर निर्देशकों और अभिनेताओं को समन जारी किया था। जिसमें मशहूर निर्देशक पुरी जगन्नाथ का नाम भी शामिल था। ईडी ने पुरी जगन्नाथ को पेश होने के लिए कहा था। 

इस बीच फिल्ममेकर अपना बयान दर्ज कराने ईडी के सामने पेश हुए हैं। निर्देशक पुरी जगन्नाथ ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी के अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराने हैदराबाद में ईडी कार्यालय पहुंचे चुके हैं। ईडी ने  12 सदस्यों को नोटिस भेजा है। मामले में डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ से आज पूछताछ शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में ईडी ने रकुल प्रीत सिंह, अभिनेता राणा दग्गुबाती, नौ सितंबर को तेलुगु अभिनेता रवि तेजा और निर्देशक पुरी जगन्नाथ को तलब किया है। हालांकि इस मामले में  रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती, रवि तेजा या पुरी जगन्नाथ को आरोपी नहीं बनाया गया है।  

उधर, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को भी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की है। जैकलीन से लगभग 5 घंटे तक पूछताछ चली। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन इस मामले की गवाह हैं और ईडी ने जांच में भी उनका बयान दर्ज किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कई करोड़ रुपये के इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन भी शिकार हो सकती हैं। ईटाइम्स ने पुष्टि के लिए जैकलीन से संपर्क किया लेकिन इस मामले में सफ़लता नहीं मिली।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?