लाइव न्यूज़ :

'दूसरा' का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, दिखेगा सौरभ गांगुली की जीत का टशन-इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 27, 2019 15:48 IST

दूसरा का पोस्टर देखकर 2002 के पल याद आ रहे हैं। जब 2002 में सौरभ गांगुली ने भारत के जीतने पर अपनी टीशर्ट उतारकर लहराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसौरभ गांगुली की टी शर्ट लहराने वाली ऐतिहासिक फोटो पेश की गई हैइस फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज होगा।

बॉलीवुड फिल्ममेकर अभिनय देव की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया है। फिल्म दूसरा का फर्स्ट लुक पोस्टर गुरुवार को लॉन्च किया। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज होगा।

फिल्म का पोस्टर बेहद खास है। इसमें सौरभ गांगुली की टी शर्ट लहराने वाली ऐतिहासिक फोटो पेश की गई है, जो कि एक दीवार पर बनी हुई है। उसी दीवार पर बनी खिड़की से एक लड़की उदासी से नीचे देख रही है।

दूसरा का पोस्टर देखकर 2002 के पल याद आ रहे हैं। जब 2002 में सौरभ गांगुली ने भारत के जीतने पर अपनी टीशर्ट उतारकर लहराई थी। ये पल नाटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराने के हैं।

उस वक्त  जीत की खुशी में लॉर्ड्स स्टेडियम की बालकनी में सौरव गांगुली अपनी टी-शर्ट उतारकर उसे हवा में लहराने लगे थे। पोस्टर में उन्हीं पलों को पेश किया गया है। पोस्टर से साफ है कि फिल्म में क्रिकेट को दिखाया जाएगा।

दूसरा में प्लाबिता ठाकुर और अंकुर विकल मुख्य किरदारों में हैं। दूसरे मुख्य कलाकार अंकुर विकल स्लमडॉग मिलेनियर में नजर आए थे। फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देव इससे पहले ‘डेल्ही बेली’और ‘ब्लैकमेल’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?