लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के वेलकम में वरुण धवन ने शेयर किया फनी वीडियो, फिर कर दिया डिलीट, देखें Video

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 24, 2020 13:24 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज भारत आए हैं। ऐसे में उनके भारत पहुंचने से पहले रविवार को एक्टर वरुण धवन ने एक फनी वीडियो शेयर किया है

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में बहुत ही फनी अंदाज में वरूण धवन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत की बात करते नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ये वीडियो आते ही छा गया था।इस वीडियो में बहुत ही फनी अंदाज में वरूण धवन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत की बात करते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब ये वीडियो उनके अकाउंट से गायब है यानि कि उन्होंने इसको डिलीट कर दिया है।

 यह वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज पर जरूर मौजूद है। इस वीडियो के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) ने ट्वीट किया था, 'कुंवर महिंदर प्रताप द्वारा डोनाल्ड ट्रंप का भारत में स्वागत। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वरुण धवन ने इस वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति को भी टैग किया था। लेकिन अब उन्होंने पता नहीं क्यों लेकिन डिलीट कर दिया है। वरुण धवन ने यह वीडियो 'कुली नंबर 1' की शूटिंग के सेट से भेजा था, और इस वीडियो को खूब देखा भी जा रहा था।

इस वीडियो में वरुण के साथ उनके को-स्टार नजर आ रहे हैं। यह को-स्टार वरुण धवन के सामने डोनाल्ड ट्रंप को डोनाल्ड कहता है तो वह उस पर भड़क जाते हैं। वरुण कहते हैं कि उनको डोनाल्ड ट्रंप साहब कहो।  जब आएंगे तो वह उनको पाव भाजी खिलाएंगे। इस तरह वरुण धवन पूरी तरह से 'कुली नंबर 1' के अपने कैरेक्टर में हैं और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो को अपने ट्विटर एकाउंट से हटाने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  जरूर भारत पहुंच चुके हैं और उनका काफी जोर-शोर से स्वागत किया गया है।डोनाल्ड ट्रंप साबरमती आश्रम भी गए । डोनाल्ड ट्रंप आगरा के ताज महज भी जाएंगे।

टॅग्स :वरुण धवनडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

विश्वभारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- 'पीएम मोदी से अच्छी बातचीत चल रही है'

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?