लाइव न्यूज़ :

भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला ने सोनू निगम को लगाई फटकार, बताया पब्लिसिटी स्टंट का नया तरीका

By अमित कुमार | Updated: June 23, 2020 08:00 IST

सोनू निगम पर भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला ने बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने सोनू के लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बता दिया।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में सोनू निगम ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार का नाम लिया।सोनू निगम के इस वीडियो के सामने आने के बाद अब भूषण की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने इस पर अपनी बात रखी है। दिव्या खोसला कुमार ने सोनू निगम की इन बातों को महज एक पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।

अपने बेबाक बयानों के लिए जाने वाले सोनू निगम इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि सच्चाई है कि इस समय देश का एक-एक म्यूजिशियन प्रताड़ित है। अपने वीडियो में सोनू निगम ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार का नाम लिया। उन्होंने बताया कि भूषण कुमार ने किस तरह म्यूजिक इंडस्ट्री को बर्बाद कर रहा है। 

सोनू निगम के इस वीडियो के सामने आने के बाद अब भूषण की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने इस पर अपनी बात रखी है। दिव्या खोसला कुमार ने सोनू निगम की इन बातों को महज एक पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'आज की सच्चाई केवल यह है कि कौन कितना अच्छा कैंपेन चला सकता है। मैं देख सकती हूं कि लोग कैसे कैंपेन चलाकर झूठ बेच रहे हैं।'

भगवान इस दुनिया को सोनू निगम जैसे लोगों से बचाए

दिव्या ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि सोनू निगम जैसे लोग दर्शकों के दिमाग से खेल रहे हैं। भगवान इस दुनिया को बचाए।' दिव्या ने आगे लिखा, 'सोनू निगम जी टी-सीरीज ने आपको इंडस्ट्री में ब्रेक दिया। आपको इतना आगे बढ़ाया। अगर आपको इतनी दिक्कत थी भूषण से तो पहले क्यों नहीं बोले। आज पब्लिसिटी के लिए क्यों कर रहे हैं आप यह सब'।  

क्या है पूरा मामला

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोनू निगम ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह कहते हैं कि मैंने प्यार से कहा कि नए लोगों के साथ प्यार से रहे। सुसाइड होने के बाद रोने से अच्छा है कि सुसाइड  होने से पहले इस स्थिति से निपटा जाए। लेकिन कुछ लोगों की आदत इतनी खराब है कि वो माफिया की चाल चलते हैं। वीडियो के आखिर में सोनू ने भूषण कुमार का नाम लेकर उन पर म्यूजिशियन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। 

 

टॅग्स :सोनू निगमबॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल