लाइव न्यूज़ :

दिशा सालियान और सुशांत सुसाइड केस में है कनेक्शन! सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 5, 2020 19:12 IST

एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के आत्महत्या मामले को एकसाथ जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में इस बार सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि सुशांत और दिशा की मौत की गुत्थी एक-दूसरे से जुड़ी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिशा की मां का भी यही कहना है कि दोनों की मौत का कोई कनेक्शन नहीं हैदिशा की मां ने हाल ही में कहा था कि उन्हें पता नहीं था कि दिशा सुशांत के साथ काम कर रही थी या नहीं लेकिन बाद में उन्हें इस बारे में पता चला

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना पूरा होने को है। मगर इसके बावजूद ये मामला उलझता जा रहा है। वहीं, दिवंगत अभिनेता के परिवार और फैंस की भारी मांग को देखते हुए इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया है। ऐसे में अब देखने वाली बात ये है कि मामले में आगे क्या होता है। इसके अलावा सुशांत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के आत्महत्या मामले को एकसाथ जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि सुशांत और दिशा की मौत की गुत्थी एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। ऐसी दलील दी जा रही है कि दिशा और सुशांत की मौत में कोई कनेक्शन है। हालांकि, मुंबई पुलिस इन दोनों मामलों को अलग बता रही है। यही नहीं, दिशा की मां का भी यही कहना है कि दोनों की मौत का कोई कनेक्शन नहीं है। दिशा की मां ने हाल ही में कहा था कि उन्हें पता नहीं था कि दिशा सुशांत के साथ काम कर रही थी या नहीं लेकिन बाद में उन्हें इस बारे में पता चला। 

उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि दिशा कभी भी अपने काम के बारे में चर्चा नहीं करती थी और इसलिए वो ये भी नहीं जानती थीं कि दिशा सुशांत के लिए काम करती थी। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि दिशा ने 'जज़्बा' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम किया था। दिशा की मां ने यहां तक ​​दावा किया कि उन्हें रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन वह इस पर काम नहीं कर सकीं और इससे वह परेशान हो गईं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस