लाइव न्यूज़ :

डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- पाकिस्तान नहीं होता तो मोदी जी...

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 3, 2020 20:48 IST

पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने बयान में CAA को लेकर कहा था कि यदि आप प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो आप पाकिस्तान के पिछले 70 वर्षों के कृत्यों के खिलाफ प्रदर्शन करें। इस बयान पर अब कई लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।

Open in App

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) नागरिकता संशोधन कानून (CAA Protest) के विरोध के दौरान से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे लगातार केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अब उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक और ट्वीट किया है जिसमें पीएम मोदी (PM Modi) पर जमकर तंज कसा है। 

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कभी कभी लगता है पाकिस्तान नहीं होता तो मोदी जी के पास बात करने के लिए भी कुछ नहीं होता। काम तो खैर वो वैसे भी तभी करते हैं जब आसपास कैमरा होता है।" उनका यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर अब तक 3 हजार से ज्यादा रीट्वीट्स आ चुके हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को पीएम मोदी (narendra modi) ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने नागरिता संशोधन कानून (CAA) को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून पर जारी प्रदर्शन संसद के खिलाफ हैं।

पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा था कि जो भारत की संसद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जरूरत पाकिस्तान के कृत्यों को विश्व मंच पर उजागर करने की है। यदि आप प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो आप पाकिस्तान के पिछले 70 वर्षों के कृत्यों के खिलाफ प्रदर्शन करें और अपनी आवाजा उठायें, आप में उसके लिए साहस होना चाहिए।

इस बयान के जवाब में अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि अगर पाकिस्तान ना होता तो पीएम मोदी के पास बात करने के लिए कुछ होता ही नहीं। पीएम मोदी के इस बयान पर और भी लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

टॅग्स :अनुराग कश्यपनरेंद्र मोदीमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस