लाइव न्यूज़ :

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से कर ली सगाई? तस्वीर साझा करते हुए लिखा- मैंने हां कर दी...फैंस दे रहे बधाई

By अनिल शर्मा | Updated: November 11, 2022 10:37 IST

इसी साल जनवरी में ऐसी अफवाहें फैली थीं कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। अभिनेता अर्जुन कपूर ने तब इसका खंडन किया था। अभिनेता ने कहा था, 'उनकी जिंदगी में ऐसी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है।'

Open in App
ठळक मुद्देमलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। लोगों द्वारा अटकलें लगाई जा रही है कि दोनों ने सगाई कर ली है। अरोड़ा की पहले अभिनेता-निर्माता अरबाज़ खान से शादी हुई थी और उनकी शादी 19 साल तक चली थी।

मुंबईः लंबे समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रह रहीं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने रिश्ते में आगे बढ़ने की तरफ इशारा किया है। सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर अभिनेत्री ने इसका हिंट दिया है। इंस्टाग्राम पर मलाइका ने अपनी तस्वीर साझा कर कहा है कि उन्होंने हां बोल दिया है। मलाइका ने लिखा- ,”और मैंने हां कह दिया।”

मलाइका के इस पोस्ट पर सेलिब्रिटीज समेत उनके प्रशंसक बधाइयां दे रहे हैं। अभिनेत्री के 'मैंने हां कर दी है' के बाद उनके और अर्जुन कपूर की सगाई की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन कपूर जल्द ही शादी कर सकते हैं। मलाइका के कंफ्यूजनभरे पोस्ट पर लोग सवाल भी कर रहे हैं। वहीं कुछ ने इसे ब्रांड पोस्ट बताया है। वहीं कई ने कहा कि यह पहली बार नहीं है...।

गौरतलब है कि महीनों पहले ये खबरें भी आई थीं कि दोनों इसी साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि अर्जुन कपूर ने इसे खारिज कर दिया था। उन्होंने एक पोस्ट लिख इसका खंडन किया और कहा कि उनकी शादी कब होने वाली है, उन्हें भी बताया जाए।

वहीं इसी साल जनवरी में ऐसी अफवाहें फैली थीं कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है।  अभिनेता अर्जुन कपूर ने तब इसका खंडन किया था। अभिनेता ने कहा था, 'उनकी जिंदगी में ऐसी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है।' मीडिया की खबरों में दावा किया गया था कि कपूर और अरोड़ा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और उन्होंने कथित रूप से करीब चार साल तक रिश्ते में रहने के बाद अलग होने का फैसला किया है।

रिश्ता टूटने की अटकलों पर विराम लगाते हुए 36 वर्षीय कपूर ने अरोड़ा के साथ ली गई सेल्फी इंस्टाग्राम पर साझा की थी। उन्होने तस्वीर के साथ लिखा, “अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। लोगों के लिए मंगल कामना। आप सभी को प्यार।” 48 वर्षीय अरोड़ा ने पोस्ट पर ‘दिल’ के इमोजी के साथ टिप्पणी की।

हाल के वर्षों में कपूर और अरोड़ा ने धीरे-धीरे अपने रिश्ते को साक्षात्कार, पारिवारिक कार्यक्रमों, फिल्मों से संबंधित दावतों व छुट्टियों की तस्वीरों के जरिए सार्वजनिक किया है। अरोड़ा की पहले अभिनेता-निर्माता अरबाज़ खान से शादी हुई थी और उनकी शादी 19 साल तक चली थी। उन्होंने 2019 में कपूर के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम के जरिए उनके साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

टॅग्स :मलाइका अरोराअर्जुन कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल