लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण का NCB ने मोबाइल किया जब्त, पूछताछ जारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 26, 2020 13:48 IST

खबर के अनुसार एनसीबी ने दीपिका का मोबाइल अपने पास जब्त कर लिया है। दीपिका से पूछताछ के बाद एनसीबी उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी पूछताछ कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे दीपिका के पति अभिनेता रणवीर सिंह ने एजेंसी से पूछा है कि क्या वह उनकी पत्नी से पूछताछ के दौरान वहां मौजूद रह सकते हैं।एनसीबी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिये शनिवार सुबह दक्षिण मुंबई स्थित एनसीबी कार्यालय पहुंचीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दीपिका एक छोटी कार में सुबह 9:50 बजे कोलाबा में एनसीबी अतिथि गृह पहुंचीं।

रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी से पूछताछ में सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और रणवीर सिंह की फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नामलिया था। वही सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर रहीं जाया साहा ने पूछताछ के दौरान दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, नम्रता शिरोडकर के नाम का खुलासा किया।

जिसके बाद एनसीबी से समन मिलने के बाद दीपिका आज पूछताछ के लिए पहुंची हैं। दीपिका से पूछताछ जारी है। एनसीबी की पांच सदस्यों वाली एसआईटी टीम पूछताछ कर रही है। वहीं, एबीपी की खबर के अनुसार एनसीबी ने दीपिका का मोबाइल अपने पास जब्त कर लिया है। दीपिका से पूछताछ के बाद एनसीबी उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी पूछताछ कर सकती है।

ऐसी खबरें थीं कि दीपिका के पति अभिनेता रणवीर सिंह ने एजेंसी से पूछा है कि क्या वह उनकी पत्नी से पूछताछ के दौरान वहां मौजूद रह सकते हैं। हालांकि, एनसीबी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है। दो अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को भी शनिवार को जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी शनिवार को पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है। करिश्मा अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश हुई थीं। एनसीबी के सूत्रों ने बताया था कि करिश्मा प्रकाश के वॉट्सऐप चैट से किसी ‘डी’ के साथ हुई उनकी बातचीत का पता चला और केंद्रीय एजेंसी जानना चाहती है कि यह व्यक्ति कौन है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस