लाइव न्यूज़ :

दीपिका-रणवीर की शादी के लिए बुक हुआ 75 कमरों वाला विला, यहां जानें इसकी कीमत और खासियत

By मेघना वर्मा | Updated: November 14, 2018 09:18 IST

75 कमरों के इस विला की सबसे बड़ी और खास बात ये है कि अगर आप यहां आते हैं तो आपको किसी भी दूसरी चीज के लिए बाहर नहीं जाना होगा। फिर चाहें वो फूड हो या पर्सनल ग्रूमिंग।

Open in App

बॉलीवुड के सबसे खुबसूरत कपल दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में आज से इटली में शुरू हो जाएंगी। 14 और 15 नवंबर को इटली के कोमो में ना सिर्फ शादी करेंगे बल्कि शादी से जुड़ी अन्य रस्में भी इसी विला  देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में निभाई जाएंगी। रणवीर-दीपिका की शादी के लिए दोनों ने इस 75 विला को बुक किया है। आइए आपको बताते हैं क्या है इसका किराया और क्या है इस विला की खासियत।

सात रेस्टोरेंट और एक स्पा

75 कमरों के इस विला की सबसे बड़ी और खास बात ये है कि अगर आप यहां आते हैं तो आपको किसी भी दूसरी चीज के लिए बाहर नहीं जाना होगा। फिर चाहें वो फूड हो या पर्सनल ग्रूमिंग। इस विला में सात रेस्टोरेंट के साथ एक बार भी बनाया गया है। साथ ही चार कॉन्फ्रेंस हॉल, स्वीमिगं पूल और झील भी है। इस विला की छत से झील का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। इसी विला में दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में अलग-अलग तरीकों से निभाई जाएंगी। 

एक कमरे की कीमत 30 हजार रुपये

दीपिका-रणबीर की शादी के लिए सिर्फ दोनों तरफ के कुछ खास लोगों को ही बुलाया गया है। जिनके लिए इस आलीशान विले का कमरा बुक किया गया है। आपको जान कर हैरानी होगी लेकिन इस कमरे का एक रात का किराया 400 यूरो यानी 30 हजार रुपये है। अगर इस बात का हिसाब निकाला जाए तो रणबीर दीपिका की शादी के लिए उनपर एक दिन के कमरों का खर्च 24 लाख 75 हजार यानी लगभग 25 लाख रुपये है।

सारे मेहमान पहुंच चुके हैं इटली

रणवीर-दीपिका की ओर से सभी मेहमान इटली पहुंच चुके हैं। शादी के लिए पूरे विला को एक हफ्ते के लिए बुक किया गया है। बॉलीवुड के इस हसीन जोड़े की शादी की वजह से पूरे विला में एक हफ्ते बाहरी किसी की भी एंट्री पर पाबंदी है। विला की सजावट दुल्हन की तरह की गई है। 

सुरक्षा के है कड़े इंतजाम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका-रणवीर की शादी के लिए जितनी जोरो पर तैयारियां है उतनी ही सिक्योरिटी के भी कड़े इंतजामात है। बताया जा रहा है कि इस विला में तीन लेवल पर सिक्योरिटी चेक की जाएगी। 

नहीं बुलाया किसी भी सेलिब्रटी को

 

बताया जा रहा है कि इस इस शादी में किसी भी सेलिब्रिटी को नहीं बुलाया गया है। शादी में सिर्फ खास मेहमानों को ही बुलाया गया है। यहां तक की मीडिया वालों को भी इस शादी से दूर रखा गया है।  मेहमान विला में प्रवेश करेंगे उन्हें पूरी जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच