लाइव न्यूज़ :

बहू दीपिका पादुकोण के लिए फिल्मी हुए ससुर, कही ये मस्त बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 16, 2018 08:50 IST

बॉलीवुड की जिस शादी पर हर किसी की निगाह टिकी थी आखिरकार उस जोड़े ने यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सात फेरे ले ही लिए हैं।

Open in App

बॉलीवुड की जिस शादी पर हर किसी की निगाह टिकी थी आखिरकार उस जोड़े ने यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सात फेरे ले ही लिए हैं। दोनों ने इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को सिंधी और कोंकणी रिवाज से शादी कर ली है। अब फैंस दोनों को अपने-अपने अंदाज में बधाईं भी दे रहे हैं। इसी लिस्ट में एक नाम और शामिल और हुआ है और वो हैं उनके ससुर।

शादी के बाद दीपिका को उनके ससुर यानी रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने कुछ स्पेशल तरह से विश किया है। दरअसल इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने इंस्टा स्टोरी पर इसका खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है कि सीनियर भवनानी ने आज कहा, ये दीवानी तो भवनानी हो गई।

रणवीर के पिता का डायलॉग फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाना ये दीवानी मस्तानी हो गई, से मिलता है। इसके अलावा निताशा ने आगे लिखा- ''मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार बारिश होनी थी, लेकिन आसमान साफ है। सूरज तेज प्रकाश के साथ निकला है- सिर्फ इन दोनों के लिए।

फैंस के लिए फोटो की शेयर

दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने बुधवार को शादी कर ली थी। जिसके बाद से ही उनके फैंस लगातार उनकी फोटों का इंतजार कर रहे थे, जोकि गुरुवार रात खत्म हो गया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंटाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर करवाई है, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। फोटो में दीपिका और रणवीर किसी पर ठहाके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें, दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई