लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई दीपिका पादुकोण की छपाक, एसिड अटैक पर बनी है फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2020 15:11 IST

छपाक 10 जनवरी को रिलीज हो रही है लेकिन उससे पहले ही मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हिंसा होने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहुंची थीं। ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले टैक्स फ्री हो गई है।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हिंसा होने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहुंची थीं। दीपिका का जेएनयू जाना चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग दीपिका के जेएनयू जाने पर उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसके विरोध में उतरे हैं और फिल्म को त्यागने की बात कह रहे हैं।ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले टैक्स फ्री हो गई है।

ऐसे में 10 जनवरी को रिलीज हो रही है लेकिन उससे पहले ही मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी  है।

कमल नाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दीपिका पादुकोण अभिनीत ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फ़िल्म “छपाक “ जो 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है , को मध्यप्रदेश में टैक्स फ़्री करने की घोषणा करता हूँ। एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा यह फ़िल्म समाज में ऐसिड पीड़ित महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ उस पीड़ा के साथ आत्मविश्वास , संघर्ष , उम्मीद , और जीने के जज़्बे की कहानी पर आधारित है और ऐसे मामलों में समाज की सोच में बदलाव लाने के संदेश पर आधारित है।

छपाक लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसमें दीपिका एक एसिड सरवाइवर की  भूमिका में नजर आ रही हैं। बुधवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर नदीम खान और राजेश ट्रेंड करने लगे। 

राजेश और नदीम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्वीट किए गए। यूजर्स ने छपाक के मेकर्स पर सवाल तक खड़े कर दिए। यूजर्स का कहना था कि फिल्म में लक्ष्मी के ऊपर तेजाब फेलने वाले शख्स का नाम ही नहीं बल्कि उसका धर्म भी बदला गया है।

टॅग्स :छपाक मूवीदीपिका पादुकोणविक्रांस मैसी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्की71st National Film Awards full list : शाहरुख खान ने जीता पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, देखें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?