लाइव न्यूज़ :

'नच बलिए 9' के पहले एपिसोड में दिखेंगे दीपिका-रणवीर? जानिए क्या है पूरा मामला

By मेघना वर्मा | Updated: June 29, 2019 15:39 IST

दीपिका पादुकोण ने मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग पूरी कर ली है। अब वो कपिल देव की बायोपिक 83 के लिए तैयारी कर रही हैं।

Open in App

टीवी के सबसे चर्चित डांस शो नच बलिए 9 जल्द ही शुरू होने वाला है। सलमान खान इस शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि शो के पहले ही एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एंट्री ले सकते हैं। सलमान अपने शो को हिट करने के लिए ज्यादा से ज्यादा अटेंशन गेन करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में खबर ये है कि नच बलिए 9 के पहले एपिसोड में दीपिका और रणवीर एंट्री ले सकते हैं। 

tabloid की रिपोर्ट की मानें तो तो नच बिलिए के सेट पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ एंट्री लेंगी। सिर्फ यही नहीं बताया तो ये भी जा रहा है कि इस शो में दोनों जज के तौर पर भी आ सकते हैं। रणवीर और दीपिका कपल के तौर पर आकर शो में कंटेस्टेंट्स को चीयर करेंगे। 

खबर है कि चैनल अभी दीपिका और रणवीर को बुलाने के लिए अभी उनसे बात कर रहे हैं। हलांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मगर सब कुछ ठीक रहा तो दीपिका और रणवीर शो के पहले एपिसोड में दिखाई दे जाएंगे। शो का एपिसोड्स की शुरुआत जुलाई से होगी। जुलाई में ही शो की शूटिंग शुरू होगी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग पूरी कर ली है। अब वो कपिल देव की बायोपिक 83 के लिए तैयारी कर रही हैं। वहीं रणवीर सिंह इन दिनों पूरे फोकस के साथ फिल्म 83 के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। नच बलिए शो को इस बार जेनिफर विंगेट और सुनील ग्रोवर होस्ट करेंगे। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच