लाइव न्यूज़ :

De De Pyar De Movie Review: हंसी, ड्रामा और कंफ्यूजन से भरी है 'दे दे प्यार दे', फिल्म देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: May 17, 2019 11:35 IST

लव रंजन की फिल्म दे दे प्यार दे आज सिनेमा घरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) लीड रोल में हैं। फिल्म को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है। बतौर डायरेक्टर यह अकीव की पहली फिल्म है।

Open in App

फिल्म: दे दे प्यार देकास्ट - अजय देवगन,  तब्बू, रकुल प्रीत सिंह डायरेक्टर: आकिव अली रेटिंग: 2/5

फिल्म  'दे दे प्यार दे' आज सिनेमा घरो में रिलीज़ हो चुकी है, फिल्म में  अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) लीड रोल में हैं। फिल्म को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है, बतौर डायरेक्टर यह अकीव की पहली फिल्म है। इस फिल्म की पटकथा लव रंजन ने लिखी हैं।

फिल्म की कहानी De De Pyar De की कहानी  50 साल के  तलाकशुदा आशीष मेहरा (अजय देवगन) की है। मेहरा को 26 साल की आयशा खुराना (रकुल प्रीत) से प्यार हो जाता है। कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों शादी करने का फैसला लेते हैं। इसके बाद अजय रकुल प्रीत को अपने परिवार से मिलाने ले जाते हैं जहां खुद अजय की 25 साल की बेटी की शादी होने वाली होती है। वहां रकुल प्रीत की मुलाकात होती है अजय की एक्स वाइफ मंजू (तब्बू) से। इसके बाद फिल्म में फैलता है बिना बूंदी का रायता। फिल्म हास्यास्पद तब हो जाती है जब अजय देवगन का 21 साल के बेटा अपनी होने वाली नई मम्मी से ही प्यार करने लगता है। अब आगे क्या होता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

रिव्यू

 ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फिल्म बनाने वाले लव रंजन हमेशा से अपनी एंटी वीमेन फ़िल्मों के लिए जाने जाते है। इस बार उन्होंने सोचा क्यों ना कुछ अलग किया जाए। लव रंजन ने इस बार दो औरतों को एक दूसरे के अगेंस्ट खड़ा कर दिया जो पूरी फिल्म में एक आदमी को पाने के लिए एक दूसरे को बेइज्जत करती रहीं। लव रंजन शायद समझते हैं कि साल 2019 में अगर वह औरतों को उनके लुक्स, उम्र और रिलेशनशिप्स को लेकर शेम करेंगे तो वो बहुत फनी होगा।

फिल्म में कुछ ऐसे पंच हैं जैसे  “ पुरानी गाड़ी जिसकी मैंटीनेंस करवानी पड़ती है” जो सिर्फ यह ही फील कराता की शादी के सालों बाद भी सेक्स कितना ज़रूरी है। कुछ इतने आउटडेटेड और शर्मनाक पंच जो सिर्फ लव रंजन और अकीव अली को ही फनी लगते है। फिल्म का ट्रेलर  देखकर लगा था कि ये कॉमेडी फ़िल्म होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आप धोखा ना खाए क्यूंकि जितने भी पंच और कॉमेडी सीन फ़िल्म में है वो  ट्रेलर में देख चुके होंगे।

फिल्म की कहानी बहुत ही कंफ्यूजिंग , लम्बी और half baked है। मतलब फर्स्ट हाफ में कुछ हो रहा है सेकंड हाफ में कुछ और। दरअसल फिल्म के डायरेक्टर अकीव अली एक एडिटर है  जिन्होंने कई फिल्मों को एडिट किया है। लेकिन अपनी फिल्म में कैंची कम चलाते हुए उन्होंने फिल्म इतनी लम्बी कर दी की कई सीन्स तो आपको एकदम बेफ़ालतू  लगेंगे। फिल्म की एडिटिंग और स्क्रिप्टिंग में बहुत कमियां जो बहुत बेहतर हो सकती थी। फ़िल्म का फ़र्स्ट हाफ़ लंदन में फ़िल्माया गया है और सेकंड हाफ़ कुल्लू में, लोकेश्नस काफी सुंदर है। अब थोड़ी बहुत एंटरटेनमेंट के लिए फिल्म को देखा जा सकता है। फिल्म में कई चीजों को जैसे तलाक, एजगैप लव स्टोरी और लिव इन रिलेशनशिप  को सामान्य करने की कोशिश की है।

एक्टिंग 

अजय देवगन इस फिल्म की कमज़ोर कड़ी साबित हुए है। कॉमेडी और एक्शन सीन्स में तो वो ठीक लगते है लेकिन इमोशनल सीन्स में वो फील नहीं ला पाते। रकुल प्रीत बहुत ही खुबसूरत, क्यूट और फ्रेश लगी है,  लेकिन जब-जब तब्बू स्क्रीन पे आती है वो सारा लाइम लाइट ले जाती है।अजय और तब्बू को साथ में देखकर मज़ा आ गया, जिमी शेरगिल और जावेद जाफ़री ने भी अपना किरदार बखूबी निभाया है।

म्यूजिक दे दे प्यार दे में दो गाने रीमिक्स हैं, बाक़ी गाने ऑरिजिनल हैं, गाने कुछ कमाल के तो नहीं है, बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत ही लाउड है।

अगर इस वीकेंड आपके पास कुछ करने को नहीं हैऔर बहुत खाली समय है तो फॅमिली के साथ आप De De Pyar De देखने जा सकते है, लेकिन दिमाग घर पे छोड़ के जाइएगाहमारी तरफ से फिल्म को  5 में से 2 स्टार्स.  

टॅग्स :दे दे प्यार दे मूवीअजय देवगनतब्बू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?