लाइव न्यूज़ :

De De Pyaar De Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की दे दे प्यार दे ने की धमाकेदार ओपनिंग, जानें पहले दिन का जबरदस्त कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2019 14:03 IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे ' पर्दे पर रिलीज हो गई है।

Open in App

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन  की फिल्म 'दे दे प्यार दे ' पर्दे पर रिलीज हो गई है। 17 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस  पर शानदार ओपनिंग मिली है।

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक अजय देवगन  की फिल्म  'दे दे प्यार दे ' ने पहले दिन 10 करोड़ की कमाई कर ली है।  इस फिल्म की भारत में 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, जबकि पूरे वर्ल्ड वाइड 3750 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

फिल्म की कहानी 

De De Pyar De की कहानी  50 साल के  तलाकशुदा आशीष मेहरा (अजय देवगन) की है। मेहरा को 26 साल की आयशा खुराना (रकुल प्रीत) से प्यार हो जाता है। कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों शादी करने का फैसला लेते हैं। इसके बाद अजय रकुल प्रीत को अपने परिवार से मिलाने ले जाते हैं जहां खुद अजय की 25 साल की बेटी की शादी होने वाली होती है। 

वहां रकुल प्रीत की मुलाकात होती है अजय की एक्स वाइफ मंजू (तब्बू) से। इसके बाद फिल्म में फैलता है बिना बूंदी का रायता। फिल्म हास्यास्पद तब हो जाती है जब अजय देवगन का 21 साल के बेटा अपनी होने वाली नई मम्मी से ही प्यार करने लगता है। अब आगे क्या होता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

 इस फिल्म से अजय देवगन , तब्बू  और  रकुल प्रीत सिंह  ने धमाल मचा दिया है। इन तीनों की केमिस्ट्री इस फिल्म से देखते ही बन रही है। फैंस इस फिल्म को जमकर पसंद कर रहे हैं।

टॅग्स :अजय देवगनदे दे प्यार दे मूवीतब्बू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?