लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: 'फिर मुस्कराएगा इंडिया' की पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ, Tweet कर लिखा-फिर जीत जाएगा इंडिया...

By भाषा | Updated: April 7, 2020 10:28 IST

कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए पूरा देश इस वक्त अपने घरों में है, इस बीच बॉलीवुड की ओर से एक गाना लॉन्च किया गया है, जिसका मकसद इस जंग से जीतने के लिए उत्साह बढ़ाने का है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी से जारी जंग में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इसे ट्वीट किया

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लोगों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए सामाजिक दूरी बनाये रखने तथा डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करने के संकल्प की याद दिलायी, साथ ही कहा कि भारत इस लड़ाई में जीतेगा।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ भारत इससे लड़ेगा। फिर मुस्कुराएगा इंडिया और फिर जीत जाएगा इंडिया... ।’’ उन्होंने ट्वीट के साथ ‘मुस्कुरायेगा इंडिया’ वीडियो भी जारी किया । उन्होंने कहा, ‘‘आज विश्व स्वास्थ दिवस पर हम न केवल एक दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें बल्कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई करने वाले डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करने के संकल्प को दोहरायें।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हम सामाजिक दूरी जैसे कदमों का पालन करना सुनिश्चित करके न केवल अपने जीवन को बल्कि दूसरों के जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं । उन्होंने इस अवसर पर लोगों से वर्षभर व्यक्तिगत फिटनेस पर ध्यान देने को कहा ताकि इससे सम्पूर्ण स्वास्थ्य बेहतर बनाने में मदद मिल सके ।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीअक्षय कुमारटाइगर श्रॉफविक्की कौशलतापसी पन्नूभूमि पेडनेकरकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?