लाइव न्यूज़ :

Coronavirus की वजह से जिम में हुई नो एंट्री तो कैटरीना कैफ ने अपनाया अनोखा रास्ता, वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ

By अमित कुमार | Updated: March 17, 2020 16:10 IST

कैटरीना ने हाल ही में अपना वर्क आउट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के सात मामले सामने आए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। कोरोना वायरस के कारण फिल्म का रिलीज फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। कैटरीना सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कैटरीना ने हाल ही में अपना वर्क आउट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

कैटरीना कैफ इस वीडियो में छत पर एक्सरसाइज करती हुईं नजर आ रही हैं। कैटरीना जमकर पसीना बहा रही हैं और फैंस को भी जिम बंद होने के बाद घर पर ही फिटनेस पर ध्यान देने की बात कही। सोशल मीडिया पर कैटरीना के इस वीडियो के नीचे फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि कई राज्यों से कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 126 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में 22 विदेशी और दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले तीन लोग शामिल हैं।

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के सात मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में एक विदेशी नागरिक समेत 13 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन विदेशी नागरिकों सहित 39, कर्नाटक में आठ, लद्दाख में चार, जम्मू-कश्मीर में तीन और तेलंगाना में चार मरीज हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकैटरीना कैफबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!