लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमणः अभिनेता अफताब शिवदसानी और निर्देशक हनी त्रेहान उबरे, कहा-सभी को धन्यवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2020 19:23 IST

इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ सभी को मेरा अभिवादन, मैं आप सभी से यह सूचना साझा करते हुए खुश एवं राहत महसूस कर रहा हूं कि मैंने फिर कोविड जांच करायी और ईश्वर की कृपया से रिपोर्ट निगेटिव आयी। मैं आप सभी को समर्थन एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देशिवदसानी ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड-19 संक्रमण से उबर गये हैं। वह 11 सितंबर को इस वायरस से संक्रमित पाये गये थे।20 फीसद से भी कम मरीज गंभीर होते हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत होती है।ज्यादातर लोग घर में ही दवा से ठीक हो जाते हैं, इसलिए दुर्भाग्य से आप यदि इसकी गिरफ्त में आ जाते है तो भी घबराइए मत।

मुंबईः अभिनेता अफताब शिवदसानी ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड-19 संक्रमण से उबर गये हैं। वह 11 सितंबर को इस वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ सभी को मेरा अभिवादन, मैं आप सभी से यह सूचना साझा करते हुए खुश एवं राहत महसूस कर रहा हूं कि मैंने फिर कोविड जांच करायी और ईश्वर की कृपया से रिपोर्ट निगेटिव आयी। मैं आप सभी को समर्थन एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।’’

शिवदसानी (42) ने कहा,‘‘कृपया जान लीजिए कि इस बीमारी का इलाज संभव है और 20 फीसद से भी कम मरीज गंभीर होते हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत होती है। ज्यादातर लोग घर में ही दवा से ठीक हो जाते हैं, इसलिए दुर्भाग्य से आप यदि इसकी गिरफ्त में आ जाते है तो भी घबराइए मत।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं एक बार फिर विनम्र अनुरोध करता हूं और महामारी के खत्म होने तक एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने, मास्क लगाने और सैनेटाईजर के इस्तेमाल का महत्व दोहराता हूं। सुरक्षित रहिए एवं अपने प्रियजन को सुरक्षित रखिए।’’

निर्देशक हनी त्रेहान कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हुए

कास्टिंग निर्देशक हनी त्रेहान ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं। वह करीब एक महीना पहले कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। फिल्मकार ने 27 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की थी।

उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत "रात अकेली है" से निर्देशन के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की है। त्रेहान ने ट्विटर पर उनका और उनके माता-पिता का इलाज करने वाले डॉक्टरों के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा, " काफी वक्त लगा लेकिन आखिरकार कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने की सकारात्मक रिपोर्ट मिल ही गई। प्यार एवं शुभकामनाओं के लिए आभार।" निर्देशन की दुनिया में कदम रखने से पहले त्रेहान "उड़ता पंजाब", "तलवार" और "डेढ़ इश्किया" जैसी फिल्मों में कास्टिंग निर्देशक के तौर पर काम कर चुके हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?