लाइव न्यूज़ :

Coolie No 1: वरुण-सारा की कुली नंबर 1 का जबरदस्त पोस्टर हुआ रिलीज, देखें स्टार्स का दमदार लुक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 12, 2019 10:45 IST

आज सारा अली के जन्मदिन के मौके पर कुली नंबर 1 के पोस्टर को रिलीज किया गया है। पोस्टर में वरुण और सारा की कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर वरुण धवन और सारा अली खान की आगामी फिल्म कुली नंबर 1 का पोस्टर आज रिलीज हो गया है। इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था।

एक्टर वरुण धवन और सारा अली खान की आगामी फिल्म कुली नंबर 1 का पोस्टर आज रिलीज हो गया है। इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। आज सारा अली के जन्मदिन के मौके पर इसको रिलीज किया गया है। पोस्टर में वरुण और सारा की कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

फिल्म का फर्स्ट लुक कुली राजू यानि गोविंदा की याद दिला रहा है। वरुण काफी हद तक गोविंदा की तरह से लग भी रहे हैं। तो वहीं सारा की बात करें तो वह 90 की दशक वाली कुली नबंर 1 की करिश्मा कपूर की याद दिला रही हैं।

फर्स्ट लुक पोस्टर में वरुण धवन रेड शर्ट एंड वाइट पैंट पहने एकदम कुली वाले गेटअट में दिख रहे हैं। साथ ही सारा अली खान गोल्डन कलर की ग्लिटर वाली ड्रेस में काफी हॉट दिख रही हैं। सारा की ये चौथी फिल्म है। इस फिल्म के पोस्टर का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था।

फिल्म बनाने का ऐलान काफी समय पहले ही कर दिया गया था। कहा जा रहा है कि फिल्म में गोविंदा करिश्मा का सुपरहिट गाना मैं तो रस्ते से जा रहा था भी रिक्रिएट किया जाएगा। खास बात ये है कि ये फिल्म 1 मई 2020 को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फर्स्ट लुक रिलीज होने से पहले कुली नंबर 1 का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था।

इसमें वरुण कुली के लुक में नजर आए थे। इसमें वरुण बैग लिए नजर आए थे। बैग से वरुण का चेहरा ढका हुआ था।वहीं बैकग्राउंड में सारा अली खान की आवाज सुनाई आती है जो कि कुली को बुला रही थीं। 

गोविंदा और करिश्मा की कुली नंबर 1 1995 में आई थी। जो पर्दे पर सुपरहिट हुई थी। अब इस फिल्म को एक बार फिर से डेविड धवन पर्दे पर फैंस के लिए पेश कर रहे हैं।

टॅग्स :वरुण धवनसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस