लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार के नेशनल अवॉर्ड पर उठे सवाल तो इस स्टार्स ने दिया खिलाड़ी कुमार का साथ

By मेघना वर्मा | Updated: May 5, 2019 15:16 IST

कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने अपने ट्रोलर्स को जवाब भी दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को अपने देश के प्रति प्यार जताने के लिए किसी को प्रूफ देने की जरूरत नहीं है।

Open in App

अक्षय कुमार का हाल ही में कनाडा नागरिकता वाला मामला शांत हुआ भी नहीं था कि लोगों ने उनके नेशनल अवॉर्ड पर सवाल उठाना शुरु कर दिया। दरअसल लोकसभा चुनाव 2019 में वोट ना डालने के बाद से ही अक्षय कुमार को लोग ट्रोल कर रहे हैं। 

हलांकि अक्षय ने कबूल कर लिया है कि उनके पास कनाडा का पासपोर्ट है। इसीलिए वो वोट नहीं डाल पाए। इसी के बाद से लोगों ने अक्षय को मिले नेशनल अवॉर्ड पर भी सवाल उठा दिया है। 

कुछ लोगों ने अक्षय को ट्रोल करके ये भी कहा है कि देशभक्ति जगा देने वाले खिलाड़ी कुमार खुद ही देश के सबसे बड़े चुनाव में वोट देने नहीं गए। वहीं कुछ लोग अक्षय कुमार को नेशनल अवॉर्ड के मिलने को लेकर आपत्ती जता रहे हैं। 

राइटर अपूर्व ने जहां अक्षय पर सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'यह एक जरूरी सवाल है। क्या कनाडाई नागरिक भारत के नैशनल अवॉर्ड के योग्य हैं? साल 2016 में अक्षय कुमार को बेस्ट ऐक्टर का नैशनल अवॉर्ड मिला, जबकि हम सभी को लग रहा था कि मनोज बाजपेयी को 'अलीगढ़' के लिए यह अवॉर्ड मिलेगा। मान लीजिए कि अगर ज्यूरी या मंत्रालय ने इस मामले में कोई गलती की है तो क्या इसमें सुधार कर दिया जाएगा?'

 

इसी बीच रईस के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया अक्षय कुमार के बचाव में उतरे हैं। राहुल इससे पहले नेशनल अवॉर्ड्स की ज्यूरी में शामिल हो चुके हैं राहुल ने अक्षय का साथ लेते हुए कहा, 'विदेशी मूल के लोगों को भी नेशनल अवॉर्ड दिया जा सकता है। यह पूरी तरह वैध है। नियमों के अनुरूप है।'

 

वहीं परेश रावल ने भी अक्षय कुमार का साथ देते हुए ट्वीट किया, 'अपने करियर में अभी तक मैंने अक्षय कुमार जैसा ईमानदार इंसान नहीं देखा। अक्षय ने अपनी नागरिकता के बारे में जो भी कुछ कहा वो बिल्कुल सच है। हम सब तुम्हारे साथ हैं। जिसे जो कहना है कहे।'

 

कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने अपने ट्रोलर्स को जवाब भी दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को अपने देश के प्रति प्यार जताने के लिए किसी को प्रूफ देने की जरूरत नहीं है। साथ ही अक्षय ने ये भी कहा था कि हां उनके पास कनाडा का पासपोर्ट है मगर वो सात साल से वहां नहीं गए हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारपरेश रावल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?