द कश्मीर फाइल्स की 'अभिनेत्री के ट्विटर अकाउंट' से हुआ विवादित पोस्ट, सामने आकर निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने दी सफाई, जानें

By अनिल शर्मा | Published: March 24, 2022 09:24 AM2022-03-24T09:24:57+5:302022-03-24T09:49:37+5:30

पल्लवी जोशी नाम के ट्विटर खाते से साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, एक फिल्म THE AJMER FILES भी बनेगी। जहां सिलसिलेवार हिन्दू लड़कियों का बलात्कार और हत्या की गई। नग्न तस्वीरें शहर में लगाई गई। सच सामने लाकर रहेंगे...

Controversial post from The Kashmir Files Actress Pallavi Joshi Fake Twitter Account Vivek Ranjan Agnihotri clarified | द कश्मीर फाइल्स की 'अभिनेत्री के ट्विटर अकाउंट' से हुआ विवादित पोस्ट, सामने आकर निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने दी सफाई, जानें

द कश्मीर फाइल्स की 'अभिनेत्री के ट्विटर अकाउंट' से हुआ विवादित पोस्ट, सामने आकर निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने दी सफाई, जानें

Highlightsविवेक रंजन अग्निहोत्री ने बताया कि पल्लवी जोशी ट्विटर पर नहीं हैं ये फर्जी हैपल्लवी जोशी के फर्जी ट्विटर खाते से कई विवादित पोस्ट साझा किए गए हैंट्विटर खाते नए एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा गया है कि एक  एक फिल्म THE AJMER FILES भी बनेगी, जहां सिलसिलेवार हिन्दू लडकियों का बलात्कार और हत्या की गई

मुंबईः चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स में जेएनयू ( JNU जिसे फिल्म में ANU के नाम से संबोधित किया गया है) की प्रोफेसर राधिका मेनन का किरदार निभानेवालीं पल्लवी जोशी के कथित ट्विटर खाते से एक विवादित पोस्ट साझा किया गया है जिसे लोगों द्वारा काफी साझा किया जा रहा है। पोस्ट को लेकर मचे हो-हल्ले के बाद द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक व पल्लवी जोशी के पति विवके रंजन अग्निहोत्री को सफाई देने सामने आना पड़ा।

पल्लवी जोशी नाम के ट्विटर खाते से साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, एक फिल्म THE AJMER FILES भी बनेगी। जहां सिलसिलेवार हिन्दू लड़कियों का बलात्कार और हत्या की गई। नग्न तस्वीरें शहर में लगाई गईं। सच सामने लाकर रहेंगे। कौन कौन साथ देगा?? इस पोस्ट के बाद लोगों ने विवेक रंजन को टैग करते हुए इसपर उनका जवाब जानना चाहा। लोगों ने फिल्ममेकर से पूछा है कि ये पोस्ट पल्लवी जोशी के अकाउंट से हुआ है, यह आईडी किसकी है?

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लोगों द्वारा बार-बार सवाल पूछे जाने के बाद सामने आकर सच्चाई बताई। फिल्ममेकर ने बताया कि पल्लवी जोशी के नाम से बना ये ट्विटर खाता फर्जी है। उन्होंने लिखा- सिर्फ रिकॉर्ड के लिए, पल्लवी जोशी ट्विटर पर नहीं हैं। यदि आपके सामने कोई प्रतिरूपण आता है, तो कृपया रिपोर्ट करें। धन्यवाद।

गौरतसब है कि विवेक अग्निहोत्री द्वारा फर्जी बताए गए इस ट्विटर खाते को 4134 लोगों ने फॉलो कर रखा है। वहीं यह खाता 35 लोगों को फॉलो करता है। इस खाते से कई और विवादित पोस्ट किए गए हैं। 

Web Title: Controversial post from The Kashmir Files Actress Pallavi Joshi Fake Twitter Account Vivek Ranjan Agnihotri clarified

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे