लाइव न्यूज़ :

...जब मां की हरकतों का कॉमेडियन सिद्धार्थ ने किया खुलासा, तो ऐसे दिया उन्होंने जवाब

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 4, 2018 20:25 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धार्थ ने बताया था 'मैं फिर ठीक होकर वापस आया और करियर फिर से शुरू किया। फिलहाल सिद्धार्थ की मां की तरफ से इस पूरे प्रकरण पर कोई बयान नहीं आया है।

Open in App

छोटे पर्दे पर कॉमेडी शोज का बड़ा नाम रहे कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर के लापता होने की गुत्थी उलझती जा रही है। खुद के ऊपर गायब होने पर उठ रहे सवालों के सिद्धार्थ ने सामने आकर जवाब दिया। उन्होंने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी निजी जिंदगी का खुलासा किया और कहा कि मेरी मां और उनके दोस्त मुझे जूस या खाने के साथ बायोपोलर डिसऑर्डर (दिमागी बीमारी) की गोलियां देती थीं, जिससे मैं डिप्रेशन में चला गया था। उन्होंने अपनी मां पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी मां मेरे बैंक से सारे पैसे निकाल लिये और मुझे बीमार बताकर रीहैबिलेशन सेंटर में भेज दिया।

इसके बाद अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए सिद्धार्थ की मां अल्का सागर मीडिया के सामने आईं। उन्होंने कहा कि अल्का कि उनका बेटा सिद्धार्थ ड्रग्स का लती है और जब उसे ड्रग्स नहीं मिलती है तो वो मार-पीट पर उतर आता है। वह गलत हाथों में पड़ गया है। वह ऐसा कभी नहीं था, लेकिन नशे ने उसे ऐसा बना दिया। इस सबको देखने के बाद मुझे लगने लगा है कि मैं भी सुरक्षित नहीं हूं। सिद्धार्थ की कही बातों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

मीडिया से बात करते समय अल्का सागर के पति शीरीष सागर भी उनके साथ मौजूद थे। वहीं, हालांकि सिद्धार्थ का कहना है कि उनके मां-बाप का आज से 20 साल पहले ही तलाक हो चुका है, वो साथ नहीं रहते हैं और इसी कारण मेरी मां को आर्थिक तंगी है और वो मुझे तंग करती है, मेरे कमाए पैसों पर अपना हक समझती हैं।

ये भी पढ़ें-VIDEO: रोते हुए सिद्धार्थ सागर ने खुद के गायब होने का बयां किया दर्द, बताई पूरी हकीकत

इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धार्थ ने बताया था 'मैं फिर ठीक होकर वापस आया और करियर फिर से शुरू किया। फिलहाल सिद्धार्थ की मां की तरफ से इस पूरे प्रकरण पर कोई बयान नहीं आया है।  सिद्धार्थ ने दो-तीन दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो डाला था कि मैं बिल्कुल सही हूं और जल्द ही मीडिया के सामने आऊंगा। वहीं, इस प्रेस कांफ्रेस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।'

उन्होंने कहा था 'मेरे पैरेंट्स अलग हो चुके हैं और मैं अपनी मां के साथ रहता था। मां के अकेलापन को देखते हुए मैंने ही उन्हें नए हमसफर ढूंढने के लिए सुझाव दिया था, जिसके बाद मेरी परिस्थिति बदलने लगी है।'

टॅग्स :टीवी कंट्रोवर्सीबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

ज़रा हटके'बदतमीज़ आदमी..गंदे लोग': टीवी एंकर ने TMC पैनलिस्ट को गंदे इशारे करने पर LIVE डिबेट से भगाया | VIDEO

क्राइम अलर्टAaj Tak की एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज, लखनऊ की अदालत ने नफरत फैलाने वाले भाषण के खिलाफ दिया कार्रवाई का आदेश

टीवी तड़काBigg Boss 18 winner: विवियन डीसेना '100% विनर' हैं, फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर चर्चा, रजत दलाल पर भारी

टीवी तड़काNew Aadhya In Anupamaa: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जानें टीवी एक्ट्रेस के बारे में जो अनुपमा में निभाएंगी नई आराध्या का किरदार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?