लाइव न्यूज़ :

कॉमेडियन अली की कार का ट्रक से हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचा एक्टर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 12, 2019 12:56 IST

छोटे पर्दे पर अपनी कॉमिडी से फैंस का दिल जीतने वाले अली असगर की कार का एक्सीडेंट हो गया है। फैंस के लिए राहत की बात ये है कि उनका स्टार पूरी तरह से सुरक्षित है।

Open in App

छोटे पर्दे पर अपनी कॉमिडी से फैंस का दिल जीतने वाले अली असगर की कार का एक्सीडेंट हो गया है। फैंस के लिए राहत की बात ये है कि उनका स्टार पूरी तरह से सुरक्षित है। इस बात की जानकारी अली ने खुद ट्वीट करके फैंस को दी है।

अली ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उनकी कार को एक गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद उनकी कार ट्रक से जा टकराई। इस घटना में अली को कोई चोट नहीं आई हैं। अली असगर ने ट्वीट करके घटना की जानकारी दी और मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा भी किया।

 अली असगर ने कहा है कि उस वक्त मैं ही कार चला रहा था। पूरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। मैं सिग्नल पर इंतजार कर रहा था तभी मुझे तेज आवाज आई। इसके बाद मेरी गाड़ी आगे खड़े ट्रक में जा टकराई।' इसके दुर्घटना के बाद अली असगर काफी घबरा गए थे। 

उन्होंने कहा भगवान की कृपा से कुछ नहीं हुआ। अगर गाड़ी चल रही होती तो क्या होता या फिर अगर आसपास लोग चल रहे होते तो क्या होता। लोग ऐसे गाड़ी क्यों चलाते हैं? इसके बाद मैं हिल गया हूं।' अली पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

अली कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में नजर आ चुके हैं। इस शो में वह दादी के रोल में नजर आए थे। हाल ही में फैंस ने अली को सुनील ग्रोवर के साथ कानपुर वाले खुरानास में भी देखा था।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?