लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के मुख्यमंत्री बोले- नहीं सहेंगे हिमाचल की बेटी का अपमान, देश की जनता कंगना रनौत के साथ खड़ी है

By अमित कुमार | Updated: September 10, 2020 17:45 IST

बॉलीवुड एक्‍टर कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्‍ट्र सरकार के रवैये से लोगों में आक्रोश का माहौल है। लोग लगातार महराष्ट्र सरकार पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी कंगना रनौत का साथ दिया है। हिमाचल प्रदेश के सीएम ने कहा कि जो आचरण महाराष्ट्र सरकार का है ये दुर्भाग्यपूर्ण है। जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया, 'हम हिमाचल की बेटी का अपमान सहन नहीं कर सकते।

मुंबई में कंगना रनौत के घर में बीएमसी के तोड़फोड़ के बाद यह मुद्दा और गरमा गया है। कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले का कुछ हिस्सा ढहाए जाने को लेकर शिवसेना के नेतृत्वा वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। कंगना रनौत के पक्ष में अनुपम खेर से लेकर कई बॉलीवुड सितारे आ गए हैं। 

 हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी कंगना रनौत का साथ दिया है। जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया, 'हम हिमाचल की बेटी का अपमान सहन नहीं कर सकते। महाराष्ट्र सरकार ने हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के साथ जो राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से अत्याचार किया है यह अत्यंत चिंताजनक एवं निंदनीय है। हमारी सरकार व देश की जनता इस घटनाक्रम में हिमाचल की बेटी कंगना के साथ खड़ी है।'

कंगना रनौत के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही महाराष्‍ट्र सरकार

इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत के साथ हो रहे व्यवहार को गलत करार देते हुए महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला था। हिमाचल प्रदेश के सीएम ने कहा कि जो आचरण महाराष्ट्र सरकार का है ये दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी भर्त्सना करता हूं। हिमाचल की बेटी कंगना रनौत ने सिर्फ अपनी आवाज बुलंद की और कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने (महाराष्ट्र सरकार) प्रतिशोध और बदले की भावना से कार्रवाई की है जो सचमुच में दुर्भाग्यपूर्ण है। 

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी दिया कंगना का साथ

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘कंगना से भरोसा रखने के लिए कहिए। उनके संघर्ष में हम उनके साथ हैं।’’ वरिष्ठ पत्रकार नौजर भरूचा ने कहा, ‘‘अगर बांद्रा-खार इलाके की अधिकांश नई इमारतों की फॉरेंसिक जांच की जाए, तो बड़े पैमाने पर एफएसआई हेरफेर, अवैध मंजिलों, अनधिकृत छज्जों और अवैध निर्माण का खुलासा होगा।’’ 

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेनाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई