लाइव न्यूज़ :

शुरू हुआ कांस फिल्म फेस्टिवल, पढ़ें-Cannes में कौन सी फिल्म होगी प्रदर्शित

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 15, 2019 11:50 IST

हर साल धीरे धीरे कांस फेस्टिवल में जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की लिस्ट हर साल लंबी होती जा रही है। हर साल की तरह इस साल भी दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर इस इवेंट की रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांस समारोह का यह 72 वां एडीशन होगाये समारोह फ्रांस में 11 दिन तक चलेगा

72वां कांस फिल्म फेस्टिवल  शुरू हो गया है। फ्रांस में 14 मई से आयोजित होने वाला कांस समारोह का यह 72 वां एडीशन होगा। यह 11 दिन तक चलेगा। इस फिल्म फेस्टिलव पर पूरी दुनिया की निगाहें होती हैं, साथ भारत में भी ये काफी फेमस है। हर साल धीरे धीरे इस फेस्टिवल में जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की लिस्ट हर साल लंबी होती जा रही है। हर साल की तरह इस साल भी दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर इस इवेंट की रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिए तैयार हैं।

कौन-कौन सी फिल्में करेंगी धमाल

'मेंटल है क्या' 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कांस में कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' पेश की जा सकती है। इस फिल्म का प्रदर्शन कांस फिल्म समारोह में लगने वाले भारतीय पैवेलियन में किया जाएगा। इसमें दुनिया भर से फिल्म निर्माता व निर्देशक आएंगे। कहा जा रहा है कि इसका सारा खर्चा सरकारी खाते में जाएगा।

'लोहरदगा' 

'लोहरदगा' में बेरोजगार युवकों के नक्सली बनने की कहानी दिखाई गई है। जिसको भी इस साल कांस में दिखाया जाएगा। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे 20 साल का लड़का मनु सेना में जाना चाहता है, लेकिन एक एजेंट की बातों में आकर नक्सली बन जाता है।  'फुलमनिया' और 'लोहरदगा' की स्क्रीनिंग 15 मई या 16 मई को की जाएगी। 

'फुलमनिया' 

झारखंड की डायन बिसाही प्रथा को फिल्म 'फुलमनिया' में  दिखाया गया है। इसमें महिलाओं के शोषण और बांझपन के दर्द को भी दिखाया है। इसमें रांची की अभिनेत्री कोमल सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।इस फिल्म को भी इस बार पेश किया जा सकता है।

वहीं, पाम डी ओर, अन सर्टेन रिगार्ड, कैमरा डी ओर, शॉर्ट फिल्म जैसी केटेगरीज में कोई भी भारतीय फिल्म नहीं पहुंच सकी है।

इससे पहले ये फिल्में पहुंचीं

-2010 में उड़ान अन सर्टेन (रिगार्ड कैटेगरी में) -2011 में द ग्रेटेस्ट लव स्टोरी एवर टोल्ड-2012 में मिस लवली अन सर्टेन (रिगार्ड कैटेगरी में) -2013 में मानसून शूटआउट (आउट ऑफ कॉम्पीटिशन में)-2013 में बॉम्बे टॉकीज (स्पेशल स्क्रीनिंग में)-2014 में तितली अन सर्टेन (रिगार्ड कैटेगरी में)-2015 में मसान और चौथी कूट अन सर्टेन (रिगार्ड कैटेगरी में)-2016 में गूढ़ (सिने फंडेशन में) -2016 में द सिनेमा ट्रेवलर्स (कान्स क्लासिक में)-2017 में आफ्टरनून क्लाउड्स (सिने फंडेशन में)-2018 में मंटो अन सर्टेन (रिगार्ड कैटेगरी में)

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?