लाइव न्यूज़ :

कनाडा के मार्खम शहर ने एआर रहमान के नाम पर रखा सड़क का नाम, सम्मान के प्रति संगीतकार ने जताया आभार

By अनिल शर्मा | Updated: August 29, 2022 14:45 IST

एआर रहमान ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। संगीतकार ने मरखम के मेयर के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, मार्खम शहर, फ्रैंक स्कारपिट्टी और कनाडा के लोगों द्वारा दिए गए इस सम्मान के लिए आभारी हूं।

Open in App
ठळक मुद्दे एआर रहमान इस सम्मान से बेहद खुश हैं। इससे पहले साल 2013 में मरखम की एक अन्य सड़क को अल्लाह-रखा रहमान सेंट नाम दिया गया था। इस सम्मान के प्रति एआर रहमान ने मार्खम के मेयर और काउंसलर का आभार व्यक्त किया है।

मशहूर संगीतकार एआर रहमान कोकनाडा की ओर से ऐसा सम्मान मिला है। संगीतकार को सिटी ऑफ मार्खम कनाडा ने अपनी सिटी की एक स्ट्रीट का नाम ‘एआर रहमान’ रख उनको सम्मानित किया है। इससे पहले साल 2013 में मरखम की ही एक अन्य सड़क को संगीतकार ए आर रहमान के नाम पर- अल्लाह-रखा रहमान सेंट नाम दिया गया था। 

एआर रहमान ने सिटी ऑफ मार्खम द्वारा उनके नाम पर एक सड़क का नाम रखने को लेकर आभार जताया है। रहमान ने इसके लिए उनको शुक्रिया बोला है। संगीतकार ने उन्हें शुक्रिया कहते हुए ट्वीट किया- “मैं सिटी ऑफ मार्खम, मेयर फ्रैंक स्कारपिट्टी और कनाडा के लोगों का आभारी हूं।”

 एआर रहमान इस सम्मान से बेहद खुश हैं। उन्होंने ट्वीट में कडाना के मेयर और कनाडावासियों के प्रति भी आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि “मैंने अपनी जिंदगी में ये कभी नहीं सोचा था। मार्खम के मेयर और काउंसलर, साथ ही इंडियन कॉन्सूलेट जनरल अपूर्व श्रीवास्तव और कनाडा के लोगों का मैं बहुत बहुत आभारी हूं।”

आभार पत्र में एआर रहमान ने अपने नाम का महत्व बताया है। उन्होंने लिखा- “एआर रहमान नाम अकेला नहीं है। इसका मतलब बहुत गहरा है। इसका मतलब है दयावान। दयावान होना एक गुण है जो हमें भगवान की ओर से मिलती है। हम सब इसी गुण के सेवक हैं। तो इस नाम को कनाडा के लोगों के बीच शांति, खुशहाली और स्वस्थ्य जीवन लाने का मौका दो। भगवान का आशीर्वाद आप सभी के साथ रहे।”

टॅग्स :एआर रहमानकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?