लाइव न्यूज़ :

बॉक्सर बनेंगे शाहिद कपूर, कुछ यूं कर रहे हैं रोल की तैयारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 11, 2018 05:27 IST

 इस बार निर्देशक राजा कृष्ण मेनन के साथ उन्होंने जोड़ी बनाई है। वह भी एक सचमुच के बॉक्सर के किरदार के लिए।

Open in App

 इस बार निर्देशक राजा कृष्ण मेनन के साथ उन्होंने जोड़ी बनाई है। वह भी एक सचमुच के बॉक्सर के किरदार के लिए। इसकी कहानी एक रीयल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। इसकी शूटिंग शुरू होगी दिसंबर में। लेकिन इससे पहले शाहिद को सचमुच के बॉक्सर का गेटअप धारण करना होगा।

 इसलिए उस लुक में अपने आपको पूरी तरह से फिट करने के लिए पूरे तीन माह बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लेंगे। शाहिद को ट्रेनिंग देंगे एक प्रोफेशनल बॉक्सर। इस फिल्म के लिए उन्हें पूरी तरह से अपना एक नया लुक तैयार करना पड़ेगा। अपने फिल्मी किरदार को लेकर नए-नए प्रयोग करना शाहिद को बहुत पसंद है इसलिए बॉक्सिंग तो वह सीखेंगे। 

इसके अलावा एक बॉक्सर क्या-क्या करता है, शाहिद इन तीन माह में इसका अनुसरण करके भी चलेंगे।तो हाल ही में शाहिद ने फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म की कहानी उत्तराखंड में बिजली की समस्या के इर्द-गिर्द घूमती है। 

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह कर रहे हैं फिल्म में शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और यामी गौतम नजर आएंगी। 'बत्ती गुल मीटर चालू' 31 अगस्त को रिलीज होगी।   

टॅग्स :शाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?