लाइव न्यूज़ :

Sui Dhaaga Box Office Collection Day 4: वरुण-अनुष्का की ‘सुई-धागा’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 2, 2018 17:47 IST

'Sui Dhaaga' box office collections latest updates: तरण के ट्वीट के अनुसार, ‘सुई-धागा’ में शानदार ग्रोथ देखने को मिल रही है। तीसरे दिन और चौथे दिन से ही टारगेट आडियंस (फैमिली) का फिल्म को साथ मिल रहा है।

Open in App

मुंबई, 2 अक्टूबर: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अभिनेता वरुण धवन  स्टारर फिल्म 'सुई धागा ने रिलीज होते ही फैंस के दिलों में घर कर लिया है। धीरे-धीरे फिल्म शानदार कमाई कर रही है। वहीं, फिल्म ने रिलीज होते ही फैंस को थिएटर में आने पर मजबूर कर दिया है। फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने फिल्म की कमाई को लेकर ट्वीट करके जानकारी दी है

तरण के ट्वीट के अनुसार, ‘सुई-धागा’ में शानदार ग्रोथ देखने को मिल रही है। तीसरे दिन और चौथे दिन से ही टारगेट आडियंस (फैमिली) का फिल्म को साथ मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन की तुलना में चौथे दिन लगभग डबल कमाई की है।

 फिल्म ने शुक्रवार को 8 करोड़ 30 लाख रुपए का बिजनेस किया था। शनिवार को 12 करोड़ 25 लाख रुपए का कारोबार किया था। रविवार को फिल्म ने 16 करोड़ 5 लाख रुपए कमाए।सोमवार को फिल्म की कमाई 6.5 से 7 करोड़ तक रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 43.60 करोड़ की कमाई अब तक कर ली है। वहीं, मंगलवार को राष्ट्रीय अवकाश होने की वजह से फिल्म की कमाई में काफी इजाफा देखने को मिल सकता है।

'सुई धागा' का बजट लगभग 30 करोड़ है। जिस तरह से इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है,उस देखकर लगता है कि जल्द ही ये फिल्म अपनी लगात निकाल लेगी। शुक्रवार को इस फिल्म को करीब 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

क्या है फिल्म की कहानी

शरद कटारिया की फिल्म सुई धागा मौजी (वरुण धवन) के एक आम इंसान से सफल कारोबारी बनने के संघर्ष की कहानी है। इस संघर्ष में उसका साथ देती है उसकी पत्नी ममता (अनुष्का शर्मा)। मौजी और ममता मामूली लोग हैं लेकिन वो अपना फैशन डिडाइन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। मौजी को केवल बाहरी दुनिया नहीं बल्कि अपने परिवार के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ता है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनसुई धागावरुण धवनअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल