लाइव न्यूज़ :

Pathaan Film: बॉलीवुड के 'पठान' शाहरुख खान अपने काम से ले रहे हैं ब्रेक, ट्वीट कर बताई वजह

By रुस्तम राणा | Updated: January 28, 2023 18:08 IST

शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, अभी ब्रेक लूंगा...बच्चों के साथ रहने की जरूरत है। आप सभी को प्यार और फिल्मों में आने के लिए धन्यवाद!!! हॉल में दोस्त बनने वाले अजनबियों के साथ फिल्में देखने में ज्यादा मजा आता है ....नहीं???

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, अभी ब्रेक लूंगाउन्होंने अपनी फिल्म पठान को सिनेमाघरों में देखने के लिए दर्शकों को धन्यवाद कहाफिल्म पठान ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 313 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है

मुंबई: बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान अपने काम से ब्रेक लेंगे। शनिवार को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म पठान को सिनेमाघरों में देखने के लिए दर्शकों को धन्यवाद कहा है। शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, अभी ब्रेक लूंगा...बच्चों के साथ रहने की जरूरत है। आप सभी को प्यार और फिल्मों में आने के लिए धन्यवाद!!! हॉल में दोस्त बनने वाले अजनबियों के साथ फिल्में देखने में ज्यादा मजा आता है ....नहीं???

पठान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 313 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म का कमाई के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के मुताबिक, शाहरुख और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन हिंदी वर्जन से कुल 38 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि डब संस्करणों से 1.25 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। 

‘पठान’ को 25 जनवरी को तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ किया गया था। वाईआरएफ ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘ ‘भारत में कुल कमाई 39.25 करोड़ रुपये (सकल 47 करोड़ रुपये)। इस बीच, विदेश में भी 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। तीसरे दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये की कमाई हुई।” ‘पठान’ ने पहले ही दिन दुनियाभर में 106 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन इसने 113 करोड़ रुपये कमाए थे। 

तीसरे दिन के बाद फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर 201 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, जबकि विदेश में इसने 112 करोड़ रुपये कमाए हैं। वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी ने एक बयान में कहा, “'पठान' को दुनिया भर के भारतीयों का आशीर्वाद मिला है और इस फिल्म के साथ जो हो रहा है, वह अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है।” फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड हीरोबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल